HomeBreaking NewsBoAt कंपनी ने GTA 6 खेलने के लिए कर्मचारियों को दी...

BoAt कंपनी ने GTA 6 खेलने के लिए कर्मचारियों को दी छुट्टी, गेम के नए वर्जन ने मचाई धूम

दुनियाभर में Grand Theft Auto 6 (GTA 6) को लेकर गेमर्स के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दीवानगी का असर अब कंपनियों के ऑफिस तक पहुंच गया है। शार्क टैंक इंडिया में नजर आने वाले अमन गुप्ता की कंपनी boAt ने अपने कर्मचारियों के लिए एक खास ऐलान किया है। कंपनी ने 19 नवंबर को कर्मचारियों को ऑप्शनल छुट्टी देने की घोषणा की है ताकि वे अपने पसंदीदा गेम का आनंद ले सकें।

boAt ने 18 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। कंपनी ने गेमिंग की भाषा में कर्मचारियों को बताया कि उनका KRA यानी काम से जुड़े लक्ष्य अब मिशन और साइड क्वेस्ट पूरे करने के लिए अपडेट हो गया है।

13 साल के इंतजार के बाद गेमिंग का मौका

कंपनी की पोस्ट में कहा गया कि GTA के नए वर्जन का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। इसी उत्साह को देखते हुए और कर्मचारियों के वर्क-लाइफ बैलेंस को ध्यान में रखकर 19 नवंबर को वैकल्पिक छुट्टी दी जा रही है। कंपनी ने अपने संदेश में कर्मचारियों को गेमिंग का आनंद लेने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस घोषणा के बाद गेम पसंद करने वाले कर्मचारियों के लिए यह किसी खास तोहफे से कम नहीं है। हालांकि, यह छुट्टी अनिवार्य नहीं बल्कि ऑप्शनल रखी गई है।

Logitech ने भी कर्मचारियों को दी छुट्टी

GTA 6 को लेकर छुट्टी देने वाली कंपनियों में सिर्फ boAt ही शामिल नहीं है। चेन्नई स्थित Logitech ने भी अपने करीब 7,000 कर्मचारियों के लिए 19 नवंबर को एक दिन की छुट्टी घोषित की है। इससे साफ है कि नए गेम को लेकर उत्साह सिर्फ गेमर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनियां भी इस ट्रेंड को खास अंदाज में अपना रही हैं।

ब्रिटेन में भी GTA 6 के लिए छुट्टी का क्रेज

इस गेम का इंतजार भारत ही नहीं, विदेशों में भी किया जा रहा है। ब्रिटेन में भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने GTA 6 खेलने के लिए छुट्टी की मांग की है। HR सॉफ्टवेयर कंपनी BrightHR के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 70 हजार कंपनियों में काम करने वाले 12 लाख से अधिक कर्मचारियों ने छुट्टी ली है।

13 साल बाद लौट रही है GTA की दुनिया

GTA सीरीज के पिछले प्रमुख गेम के बाद नए वर्जन का इंतजार करीब 13 साल से किया जा रहा था। यही वजह है कि GTA 6 को लेकर गेमिंग समुदाय में काफी चर्चा है। इसकी रिलीज को लेकर अलग-अलग देशों में गेमर्स के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments