HomeBreaking Newsपाकिस्तान की सेना जनता की नहीं, अपना फायदा देख रही... UN में...

पाकिस्तान की सेना जनता की नहीं, अपना फायदा देख रही… UN में भारत ने PAK को दिखाया आईना

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की सेना पर प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। भारत के राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तान की सेना देश की खनिज संपदा का इस्तेमाल आम जनता की भलाई के बजाय अपने आर्थिक और राजनीतिक हितों के लिए कर रही है। उन्होंने अपने बयान में पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की उस तस्वीर का भी जिक्र किया, जिसमें वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खनिज पत्थरों से भरा एक बॉक्स दिखाते नजर आए थे।

मुनीर के मिनरल बॉक्स को लेकर भारत ने उठाए सवाल

प्राकृतिक संसाधनों पर संयुक्त राष्ट्र के एक सत्र में बोलते हुए भारतीय राजदूत ने कहा कि पिछले साल सितंबर में आसिम मुनीर विदेशी नेताओं को खनिज पत्थरों से भरा बॉक्स दिखा रहे थे। उनके मुताबिक, यह तस्वीर पाकिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों के दोहन में सेना की सीधी भूमिका को दर्शाती है। हरीश ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों का वास्तविक कल्याण तभी संभव है, जब देश के असली शासक यानी सेना प्राकृतिक संपदा का इस्तेमाल जनता के हित में करें, न कि अपना फायदा बढ़ाने के लिए।

अमेरिका के साथ 500 मिलियन डॉलर का खनिज समझौता

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ आसिम मुनीर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मुलाकात के दौरान व्हाइट हाउस ने एक तस्वीर जारी की थी। इसमें मुनीर ट्रंप को दुर्लभ खनिजों से भरा बॉक्स दिखाते नजर आए थे, जबकि शहबाज शरीफ उनके पीछे खड़े थे। पाकिस्तान अमेरिका से निवेश हासिल करने के लिए अपने खनिज भंडार को प्रमुखता से पेश कर रहा था। इसी कड़ी में पाकिस्तानी सेना से जुड़ी फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन ने अमेरिकी कंपनी US Strategic Metals के साथ रणनीतिक खनिजों की खोज के लिए 500 मिलियन डॉलर का समझौता किया था। अक्टूबर 2025 में पाकिस्तान ने अमेरिका को दुर्लभ और महत्वपूर्ण खनिजों की पहली खेप भी भेजी थी।

खनिज संपदा और सेना के नियंत्रण पर भी उठाए सवाल

भारतीय राजदूत ने पाकिस्तान की खनिज संपदा पर सेना के नियंत्रण को खैबर पख्तूनख्वा में प्रांतीय सरकार हटाने और गवर्नर शासन लागू करने से भी जोड़ा। इस क्षेत्र में सोने समेत कई महत्वपूर्ण खनिजों के भंडार मौजूद हैं। हरीश ने भारत की व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां खनन कंपनियों को स्थानीय समुदायों के विकास के लिए फंड देना अनिवार्य होता है। उन्होंने पाकिस्तान की सेना को पड़ोसी देशों में तनाव फैलाना बंद करने की नसीहत भी दी। उनका कहना था कि ऐसी गतिविधियों का नुकसान अब पाकिस्तान को ही उठाना पड़ रहा है।

Read More

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में बवाल, अवामी लीग का देशव्यापी लॉकडाउन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments