उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी पाती में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की ताकत केवल बड़ा बाजार और जनशक्ति नहीं है, बल्कि यहां के युवाओं, कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों का कौशल भी इसकी पहचान है।
4 करोड़ से ज्यादा रोजगार का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने और स्थानीय प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देने के उद्देश्य से ट्रेड शो की शुरुआत 2023 में की गई थी। उनके मुताबिक, सरकार की प्राथमिकताओं में रोजगार सृजन प्रमुख रहा है। योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि MSME सेक्टर और ODOP जैसी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में 4 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसी अनुभव से प्रेरणा लेकर ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ODOC) जैसी पहल भी शुरू की गई है।
निर्यात और निवेश को लेकर सीएम का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को पिछड़े राज्य की छवि से बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन रहा है। उनके अनुसार, राज्य की निर्यात में हिस्सेदारी ₹2 लाख करोड़ से अधिक हो चुकी है और देश-विदेश के उद्यमी यहां निवेश में रुचि दिखा रहे हैं।
CM योगी ने दावा किया कि ₹15 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है। उन्होंने कहा कि निवेश बढ़ने से निर्यात और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होती है, जिसका लाभ खासकर युवाओं को मिलता है।
स्टार्टअप और कौशल पर जोर
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार चाहती है कि प्रदेश का युवा केवल नौकरी तलाशने वाला न रहे, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने वाला उद्यमी बने। उनके मुताबिक, स्टार्टअप नीति-2026 और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के जरिए युवाओं को नवाचार, कौशल विकास, उत्पाद तैयार करने और बाजार से जुड़ने के अवसर मिल रहे हैं।
Read More
सूडान में 7 दिनों के भीतर दूसरी बार धंसी सोने की खदान, 11 लोगों की मौत और लगभग 30 घायल


[…] […]