HomeBreaking Newsयूपी में फिर हुआ बड़ा फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों के हुए ...

यूपी में फिर हुआ बड़ा फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों के हुए तबादले

उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने 18 IPS अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें अलग-अलग पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इससे कुछ दिन पहले भी 35 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था। वहीं, इससे एक दिन पहले 10 IAS अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी हुआ था।

कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

ताजा तबादले में डॉ. सतीश कुमार को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध पद से हटाकर 01 वाहिनी SSF, लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है। संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक, UPSIFS, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। CID लखनऊ में तैनात समीर सौरभ अब सीतापुर में 27वीं वाहिनी PAC की कमान संभालेंगे। वहीं APTC सीतापुर के पुलिस अधीक्षक आशुतोष द्विवेदी को क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या में भेजा गया है।

CID और EOW में भी बदलाव

IPS आनन्द कुमार-II को क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, CID लखनऊ बनाया गया है। संजय राय को क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या से पुलिस अधीक्षक, EOW लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। शशि शेखर सिंह को ATS लखनऊ से हटाकर 11वीं वाहिनी PAC, सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है। वंशराज सिंह यादव को CID मुख्यालय से 03 वाहिनी SSF, प्रयागराज भेजा गया है। राजकुमार को सुरक्षा, मथुरा से हटाकर सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रीतिबाला गुप्ता ATS लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर बनी रहेंगी।

तकनीकी सेवाओं से लेकर यातायात तक तैनाती

कमल किशोर को पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, EOW लखनऊ बनाया गया है। देवेश कुमार शर्मा को UPPCL मुख्यालय से हटाकर पुलिस अधीक्षक, खाद्य प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।

राहुल मिठास को पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं लखनऊ बनाया गया है। डॉ. कृष्ण गोपाल को 05वीं वाहिनी SSF सहारनपुर से PTC मुरादाबाद भेजा गया है। शोएब इकबाल को ACO मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय की जिम्मेदारी मिली है। पवित्र मोहन त्रिपाठी को EOW मुख्यालय से RTC चुनार, मिर्जापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

कुछ दिनों में 53 IPS अधिकारियों का तबादला

इससे पहले 19 सितंबर को राज्य में 35 IPS अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था। इसमें जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और विभिन्न पुलिस मुख्यालयों से जुड़े अधिकारी शामिल थे। अब 18 और अधिकारियों के तबादले के बाद पिछले कुछ दिनों में स्थानांतरित किए गए IPS अधिकारियों की संख्या करीब 53 हो गई है। राज्य सरकार ने इससे पहले 10 IAS अधिकारियों के तबादले भी किए थे। उत्तर प्रदेश में 2027 के शुरुआती महीनों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में लगातार हो रहे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण पर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर नजर बनी हुई है।

Read More

Air India पर बड़ी लापरवाही का आरोप, बिना इमिग्रेशन जांच इटली पहुंचे 3 यात्री, कर्मचारी सस्पेंड

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments