HomeBreaking NewsCM पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन आज, पूरे उत्तराखंड में शुभकामनाओं का...

CM पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन आज, पूरे उत्तराखंड में शुभकामनाओं का सैलाब, PM मोदी ने भी दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Pushkar Singh) के जन्मदिन (16 सितंबर) के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने पत्र भेजकर उनके स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के अनुभव और दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है।

PM मोदी ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प में उत्तराखंड के योगदान को अहम बताया। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए पीएम मोदी के स्नेह और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कई बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी मोदी जी के मार्गदर्शन में देवभूमि की संस्कृति को सुरक्षित रखते हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि वे प्रदेश की समृद्ध विरासत को बचाए रखते हुए विकास को नई गति दे रहे हैं।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बाबा केदारनाथ से उनके यशस्वी और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की है।

नेताओं और समर्थकों का लगा तांता

उत्तराखंड के मंत्रियों, विधायकों और विभिन्न गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं। हर तरफ से मिल रही इन शुभकामनाओं से साफ है कि देवभूमि के विकास में मुख्यमंत्री का नेतृत्व एक अहम भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें : भारत-न्यूजीलैंड FTA को न्यूजीलैंड की संसद की मंजूरी, 95% सामानों से हटेगा टैरिफ…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments