HomeBreaking Newsपंजाब में कनाडा से लौटते ही शख्स की हुई गिरफ्तारी, हथियार बरामद,...

पंजाब में कनाडा से लौटते ही शख्स की हुई गिरफ्तारी, हथियार बरामद, साजिश के आरोप में UAPA केस दर्ज

पंजाब(Punjab) के फरीदकोट में पुलिस ने एक युवक को दो जिंदा ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, फाजिल्का पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार युवक की पहचान 28 वर्षीय नवजोत सिंह के रूप में हुई है जो हाल ही में कनाडा से भारत लौटा था। बताया गया है कि वह 12 सितंबर को भारत आया था और उसके पास कनाडा की पीआर पात्रता भी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है और पैसों की जरूरत के चलते कथित तौर पर पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों और भारत विरोधी तत्वों के संपर्क में आया। जांच एजेंसियों का दावा है कि उसने पाकिस्तान से पहुंचाई गई विस्फोटक सामग्री को पंजाब में हिंसा और दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपने पास रखा था।

UAPA और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत केस

पुलिस ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद फाजिल्का में नाकाबंदी की और नवजोत सिंह को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एक्सप्लोसिव सबस्टेंस एक्ट और UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को रिमांड भी मिला है जिसके दौरान इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि कहीं इस कार्रवाई का संबंध फरीदकोट में चल रहे बाबा फरीद आगमन पर्व से तो नहीं है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या भीड़ वाले इलाके को निशाना बनाने की कोई योजना थी।

19 से 23 सितंबर तक चलता है मेला

बाबा शेख फरीद की याद में फरीदकोट में हर साल बाबा फरीद आगमन पर्व आयोजित होता है। यह धार्मिक आयोजन अब बड़े सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले चुका है और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस साल आयोजन 19 से 23 सितंबर तक चल रहा है।

पुलिस अब ग्रेनेड के स्रोत और आरोपी के संभावित संपर्कों की जांच कर रही है। साथ ही, पंजाब में सक्रिय बताए जा रहे संदिग्ध स्लीपर सेल और उनके नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : परिवर्तिनी एकादशी 21 या 22 सितंबर? यहां दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments