HomeBreaking Newsइमरान खान की तीनों बहनें गिरफ्तार, दरवाजा तोड़ बैडरुम तक पहुंची थी...

इमरान खान की तीनों बहनें गिरफ्तार, दरवाजा तोड़ बैडरुम तक पहुंची थी पुलिस

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीनों बहनों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। लाहौर पुलिस ने पहले अलीमा खान को हिरासत में लिया था। इसके बाद डॉ. उजमा खान और नौरीन नियाजी को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई। यह कार्रवाई इमरान खान की पार्टी के 27 सितंबर को प्रस्तावित देशव्यापी प्रदर्शन से कुछ दिन पहले हुई है।

अज्ञात स्थान पर ले जाने का दावा

PTI प्रवक्ता शेख वकास अकरम ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि इमरान खान की बहनों को एक बख्तरबंद वाहन में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिलाओं के बच्चों को भी हिरासत में लिया गया है। लाहौर के डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब के मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर कानून के तहत तीनों बहनों की 30 दिनों तक हिरासत से संबंधित दो आदेश जारी किए थे। अधिकारियों की ओर से उन्हें सार्वजनिक शांति के लिए संभावित खतरा बताया गया है।

घरों में पुलिस के घुसने का आरोप

इमरान खान के बेटे कासिम खान ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उनकी बुआओं और रिश्तेदारों के घरों में जबरन प्रवेश किया और परिवार के सदस्यों को वाहनों में बैठाकर ले गए। कुछ रिपोर्टों में परिवार के एक सदस्य के हवाले से दावा किया गया कि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने लाहौर में दोनों घरों पर कार्रवाई की। आरोप है कि डॉ. उजमा खान के घर में बेडरूम का दरवाजा भी तोड़ा गया। परिवार की ओर से पुलिस पर स्टाफ को भी हिरासत में लेने और अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

30 दिन की हिरासत

नौरीन नियाजी और डॉ. उजमा को मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर ऑर्डिनेंस के तहत 30 दिनों के लिए हिरासत में लेकर कोट लखपत जेल भेजे जाने की जानकारी दी गई है। परिवार और PTI से जुड़े लोगों का कहना है कि दोनों बहनों की कोई राजनीतिक या पार्टी भूमिका नहीं है। PTI की ओर से 27 सितंबर को इस्लामाबाद में मार्च का आह्वान किया गया है। इसके मद्देनजर सरकार की ओर से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना की जानकारी सामने आई है। इमरान के भांजे शेरशाह खान ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उनके घर के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया गया और गली के दोनों रास्ते बंद कर दिए गए। उन्होंने अलीमा खान को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके ठिकाने की जानकारी नहीं मिलने की बात कही।

Read More

 ‘हम नौकरियां देते जाएंगे, आप गिनते जाइए’ CM योगी का अखिलेश यादव पर तंज

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments