HomeBreaking Newsयूपी में आज से शुरू होगा मिशन रोजगार का महाअभियान, लखनऊ में...

यूपी में आज से शुरू होगा मिशन रोजगार का महाअभियान, लखनऊ में CM योगी 818 युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 19 सितंबर 2026 से भर्ती और नियुक्ति से जुड़ा बड़ा अभियान(Mission Rozgar) शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 सितंबर को गोरखपुर में घोषणा की थी कि अगले छह महीनों में करीब एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी योजना के तहत 19 सितंबर से नियुक्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इस अभियान की शुरुआत लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम से होगी जहां मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक कार्यक्रम में 21 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस और होमगार्ड की भर्तियों पर खास जोर

सरकार के घोषित रोजगार अभियान में पुलिस और होमगार्ड विभाग की भर्तियां भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। CM योगी के मुताबिक करीब 77 हजार पदों पर इन दोनों विभागों में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा शिक्षा समेत दूसरे सरकारी विभागों में भी रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। शिक्षक भर्ती के तहत 15,012 पदों से जुड़ी प्रक्रिया भी सामने आई है।

9.5 लाख से ज्यादा नियुक्तियों का आंकड़ा

मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश में अब तक करीब 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। अब अगले छह महीनों में एक लाख और युवाओं को नियुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। आने वाले महीनों में इस लक्ष्य की प्रगति इस बात पर निर्भर करेगी कि संबंधित भर्ती संस्थाएं परीक्षाओं, चयन और नियुक्ति की प्रक्रियाओं को कितनी तेजी से पूरा करती हैं।

यह भी पढ़ें : DUSU छात्र संग चुनाव के आज आएंगे नतीजे, 20 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments