HomeBreaking Newsदिल्ली-NCR में CNG भरवाना हुआ मुश्किल, IGL ने लागू किया नया नियम,...

दिल्ली-NCR में CNG भरवाना हुआ मुश्किल, IGL ने लागू किया नया नियम, इन 2 सर्टिफिकेट्स के बिना नहीं मिलेगी गैस!

दिल्ली एनसीआर में सीएनजी (CNG) वाहनों के मालिकों के लिए अब गैस भरवाना पहले की तरह आसान नहीं रहा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े नियम लागू किए हैं। अब किसी भी सीएनजी पंप पर गैस भरवाने के लिए वाहन चालक को अपनी गाड़ी की वैलिड ‘कंप्लायंस प्लेट’ के साथ-साथ सिलेंडर का ‘हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट’ दिखाना अनिवार्य होगा। अगर वाहन मालिक के पास ये दोनों वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, तो उन्हें किसी भी हाल में गैस नहीं दी जाएगी।

टिकरी कलां हादसे के बाद लिया गया कड़ा फैसला

इस सख्त नियम को लागू करने की मुख्य वजह हाल ही में हुई एक दुर्घटना है। दरअसल, दिल्ली के टिकरी कलां स्थित एक सीएनजी पंप पर गैस भरवाते समय एक वाहन में हादसा हो गया था। इस घटना के बाद आईजीएल ने सभी पंपों की सुरक्षा व्यवस्था की गहरी समीक्षा की। जांच में सामने आया कि कई वाहन मालिक बिना वैध कंप्लायंस प्लेट के ही गैस भरवा रहे थे। सुरक्षा में इस बड़ी चूक को देखते हुए अब कंपनी ने प्लेट के साथ-साथ हाइड्रो टेस्ट रिकॉर्ड भी अनिवार्य कर दिया है।

लापरवाही पर 6 सीएनजी पंपों पर हुई कार्रवाई

आईजीएल प्रशासन इन नए नियमों को लेकर पूरी तरह से सख्त है। कंपनी के अधिकारी खुद अलग-अलग पंपों पर जाकर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। निर्देशों का पालन न करने और बिना सर्टिफिकेट गैस देने के आरोप में अब तक करीब छह सीएनजी पंपों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा चुकी है। हालांकि, अचानक लागू हुए इस नियम के कारण कई पंपों पर गैस भरवाने आए ड्राइवरों और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

क्या होता है हाइड्रो टेस्ट और क्यों है जरूरी?

हाइड्रो टेस्ट सीएनजी सिलेंडर की मजबूती और सुरक्षा जांचने की एक प्रक्रिया है। इसमें सिलेंडर के अंदर हाई प्रेशर डालकर यह देखा जाता है कि वह कितना दबाव सह सकता है और कहीं उसमें लीकेज तो नहीं है। यह परीक्षण पास करने वाले सिलेंडर को ही कंप्लायंस प्लेट और सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। एक बार किया गया हाइड्रो टेस्ट तीन साल तक के लिए मान्य रहता है। इस नए नियम से गैस भरवाने की प्रक्रिया भले ही थोड़ी लंबी हो जाए, लेकिन इससे वाहन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

 

READ MORE: सितंबर में ही घुटने लगा दिल्ली-एनसीआर का दम, बारिश थमते ही हवा हुई जहरीली, ग्रेटर नोएडा में AQI 330 पार!

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments