HomeBreaking NewsASI हरजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में मुख्य...

ASI हरजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में मुख्य आरोपी ढेर, अंधेरे में दूसरा बदमाश फरार

अमृतसर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए ASI हरजीत सिंह की हत्या(ASI Harjeet Singh murder case) के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की मुख्य आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें एक आरोपी गोली लगने से मारा गया। वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।

शनिवार दोपहर से ही अमृतसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने रेड अलर्ट के साथ अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी किसी नए टारगेट की तलाश में घूम रहे हैं।

नाके पर पुलिस पर हुई फायरिंग

तरनतारन/थांदा रोड के पास पुलिस ने स्कूटी पर जा रहे दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस पर गोलियां चला दीं। पीछा किए जाने पर उन्होंने स्कूटी छोड़ दी और दोबारा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कुल चार गोलियां चलाईं।

इनमें दो पुलिस वाहन पर लगीं, जबकि एक गोली CIA टीम के जवान की छाती पर लगी। जवान ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में छह राउंड फायर किए। एक आरोपी को गोली लगी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 25 से 28 वर्ष बताई गई है।

पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल के अनुसार, जांच में इस मामले के तार पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़ने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को पैसे और नशे का लालच देकर अपराध के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

जांच में यह भी सामने आया है कि ASI हरजीत सिंह पर हमला करने के बाद आरोपी कथित तौर पर दोबारा घटनास्थल पर लौटे और करीब 30-40 सेकंड का वीडियो बनाया। पुलिस के अनुसार, यह वीडियो विदेश में बैठे हैंडलर्स को भेजा जाना था। घटना CCTV में भी रिकॉर्ड हुई है और मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

परिवारों से पुलिस की अपील

पुलिस कमिश्नर ने युवाओं और उनके परिवारों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शहीद ASI हरजीत सिंह ने मेहनत से सिपाही के पद से ASI तक का सफर तय किया था। उनके परिवार में दो बेटियां और 15 साल बाद जन्मा एक बेटा है।

यह भी पढ़ें : सीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया के खिलाफ केस पर लगा विराम, CBI कोर्ट ने क्लोजर…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments