HomeBreaking NewsUP के बाद दिल्ली में मचा हड़कंप! वजीराबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा...

UP के बाद दिल्ली में मचा हड़कंप! वजीराबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा की दौड़ लगाते-लगाते 23 साल के सौरभ की मौत

Tragedy Strikes Delhi Police Recruitment Drive: दिल्ली के वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस के प्रशिक्षण केंद्र में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान एक 23 साल के अभ्यर्थी की अचानक गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अनूपशहर निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है। वह पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए पहुंचा था। दौड़ के दौरान अचानक गिरने के बाद उसे तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

जेपीसी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अधिकारियों के अनुसार, सौरभ के दौड़ के दौरान गिरते ही मौके पर मौजूद कर्मियों ने उसे प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई। इसके बाद पीसीआर कर्मी उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

अनूपशहर का रहने वाला था सौरभ

मृतक की पहचान सौरभ कुमार (23) के रूप में हुई है। वह लच्छी सिंह का पुत्र था और नेता नगर, गांव सलामतपुर, अनूपशहर का रहने वाला था। सौरभ वजीराबाद स्थित डीपीए में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान दौड़ लगाते समय वह अचानक गिर पड़ा।

परीक्षा स्थल पर मची अफरा-तफरी

सौरभ के अचानक गिरने और बाद में उसकी मौत की खबर से परीक्षा स्थल पर मौजूद अन्य अभ्यर्थी भी स्तब्ध रह गए। घटना के बाद वहां कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस ने घटना की जानकारी सौरभ के परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल है।

यूपी में भी भर्ती के दौरान अभ्यर्थी हुए बेहोश

दिल्ली में यह घटना ऐसे समय हुई है, जब उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के बेहोश होने की खबर सामने आई है। पांच दिनों के भीतर 17 अभ्यर्थी गश खाकर गिर चुके हैं। इनमें अभ्यर्थी शिवम की मौत हो चुकी है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

मौत के कारण की जांच जारी

दिल्ली की घटना में फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच और संबंधित चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Read More:

मंदिर में दफनाईं 2 लाशें, ऊपर ठोंकी टाइल्स, नेपाल भागा फिर बना भिखारी… बागपत का ‘कातिल’ महंत हुआ गिरफ्तार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments