HomeBreaking Newsकालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपियों में से एक...

कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपियों में से एक आसिफ गिरफ्तार

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि आस्था कुंज पार्क में तीन युवकों ने लड़की और उसके नाबालिग दोस्त को रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताया और धमकाया। इसके बाद तीनों ने लड़की के साथ यौन हिंसा की। पुलिस ने मामले में आसिफ नाम के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पार्क में ले गए थे दोनों

पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब सात बजे लड़की अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों करीब साढ़े सात बजे मंदिर के नजदीक स्थित आस्था कुंज पार्क चले गए। वहां बातचीत के दौरान तीन युवक उनके पास पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दोनों को वहां बैठने पर कार्रवाई की धमकी दी। इसी दौरान एक आरोपी ने लड़की के दोस्त को पकड़ लिया। शिकायत के मुताबिक, इसके बाद तीनों ने लड़की के साथ वारदात की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।

PCR कॉल के बाद शुरू हुई जांच

रात करीब 8:45 बजे पुलिस को PCR के जरिए घटना की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। कालकाजी थाने में रेप और POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान और उनके ठिकानों की जानकारी जुटानी शुरू की।

अमर कॉलोनी में पुलिस से हुई मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब छह बजे आसिफ के बाइक से दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की ओर जाने की सूचना मिली। पुलिस ने अमर कॉलोनी में DM ऑफिस के पास उसे रोकने के लिए घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि घिरने के बाद आसिफ ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया और बाइक से गिर पड़ा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और वहां मौजूद बाइक की भी जांच की जा रही है।

Read More

वर्दी पहनकर न आने वाले वायरल संदेश पर पंजाब पुलिस सख्त, कहा – ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं हुई

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments