HomeBreaking Newsबिहार की 8 MLC सीटों पर चुनाव का ऐलान, जानें कब होगा...

बिहार की 8 MLC सीटों पर चुनाव का ऐलान, जानें कब होगा मतदान

बिहार(Bihar) में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों के लिए चुनाव होने जा रहा है। इनमें चार सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की और चार सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की हैं। इन सीटों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है। चुनाव की घोषणा के साथ ही इन क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी।

इसके बाद इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 6 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। यानी अक्टूबर के अंत तक इन आठ सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी।

जन सुराज ने पांच उम्मीदवार उतारे

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अब तक पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक से अफाक अहमद, पटना शिक्षक से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया है।

फिलहाल जन सुराज ने आठ में से पांच सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित किए हैं। बाकी तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम बाद में सामने आने हैं। चुनाव की तारीखें तय होने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपियों में से एक आसिफ…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments