HomeBreaking Newsवर्दी पहनकर न आने वाले वायरल संदेश पर पंजाब पुलिस सख्त, कहा...

वर्दी पहनकर न आने वाले वायरल संदेश पर पंजाब पुलिस सख्त, कहा – ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं हुई

अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की हत्या के बाद पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर एक संदेश तेजी से Viral हुआ। इसमें दावा किया गया कि पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर आने-जाने के दौरान वर्दी से बचने और सादे कपड़ों में सफर करने के निर्देश दिए गए हैं। पंजाब पुलिस ने अब इस दावे को खारिज कर दिया है।

पुलिस मुख्यालय ने दावे को बताया गलत

पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय या उसके अधीन किसी कार्यालय की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा कि वर्दी छोड़कर सादे कपड़ों में ड्यूटी आने-जाने से संबंधित वायरल संदेश फर्जी है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली ऐसी सूचनाओं पर भरोसा न करें और किसी भी निर्देश की पुष्टि आधिकारिक माध्यमों से ही करें।

18 सितंबर को हुई थी ASI की हत्या

हरजीत सिंह की हत्या का मामला 18 सितंबर का है। पुलिस के मुताबिक, गेट हकीमा थाना क्षेत्र की दाना मंडी में ड्यूटी के दौरान ASI की हत्या की गई थी। घटना के बाद जांच में CCTV फुटेज, तकनीकी जानकारी, टावर-डंप विश्लेषण और स्थानीय खुफिया इनपुट का इस्तेमाल किया गया। अमृतसर पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान दीपक सिंह की पहचान मुख्य आरोपी के तौर पर हुई। बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने कार्रवाई की पुष्टि की थी।

आरोपी के पास से हथियार बरामद

पुलिस के मुताबिक, एक नाके पर दीपक को रोकने की कोशिश की गई तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पीछा करने के दौरान भी पुलिस पर गोली चलाने की बात सामने आई। कार्रवाई के बाद उसके पास से 30-बोर की पिस्तौल, दो मैगजीन, आठ कारतूस, मोबाइल फोन और एक्टिवा स्कूटर बरामद होने का दावा किया गया।

Read More

मर्डर या आत्महत्या…? निठारी कांड के सुरेंद्र कोली की मौत बनी रहस्य, चेहरे पर खून मिलने से अटकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments