HomeBreaking Newsस्वरूप नगर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस सख्त, तीन...

स्वरूप नगर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस सख्त, तीन नाबालिगों पर वयस्क की तरह केस चलाने की तैयारी!

दिल्ली के बाहरी इलाके स्वरूप नगर में 17 वर्षीय किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस जांच आगे बढ़ रही है। मामले में एक वयस्क आरोपी के साथ तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तीनों नाबालिगों पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाने की अनुमति लेने के लिए किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) का रुख करने पर विचार कर रही है।

दस दिन में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, किशोरी के शरीर पर चाकू से करीब आठ वार किए गए थे। पुलिस जल्द से जल्द मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है और करीब दस दिनों के भीतर इसे पेश करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में एक नाबालिग ने दावा किया कि लड़की उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। आरोपियों की वास्तविक उम्र निर्धारित करने के लिए बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट कराने पर विचार किया जा रहा है। परिवार के पास किशोरी की उम्र से संबंधित दस्तावेज नहीं होने के कारण उसका भी ऐसा परीक्षण कराया जा सकता है।

टैटू से हुई मृतका की पहचान

पुलिस को 13 सितंबर की सुबह कुशक रोड स्थित जयपाल राणा के खेत के पास खुले इलाके में एक शव मिला था। शव की हालत खराब होने के कारण शुरुआत में पहचान नहीं हो सकी। बाद में हाथ पर बने टैटू की मदद से मृतका की पहचान की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध टेंपो नजर आने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। 15 सितंबर की रात टेंपो खड्डा कॉलोनी में मिला। पूछताछ के बाद पुलिस ने 21 वर्षीय शिवम उर्फ सुदामा समेत तीन नाबालिगों को पकड़ा।

टेंपो और हथियार बरामद

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बताए जा रहे टेंपो के अलावा दो चाकू और आरोपियों के कथित तौर पर घटना के समय पहने कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शराब पीने की बात स्वीकार की है। जांच में यह भी सामने आया कि किशोरी एक आरोपी से मिलने गई थी, जिसके बाद उसके साथियों को बुलाया गया। पुलिस का दावा है कि टेंपो में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी चाकू से हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया।

Read More

अगले हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले 21 से 27 सितंबर तक देखें ये लिस्ट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments