लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के चैट अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए एक नया ‘सर्च शॉर्टकट’ फीचर पेश कर दिया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी चैट या चैनल के अंदर मौजूद मैसेज और कंटेंट को बहुत आसानी से खोज सकेंगे। तकनीक पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, इस नए ‘सर्च शॉर्टकट फॉर चैट्स एंड चैनल्स’ फीचर को फिलहाल iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है।
WhatsApp launches a search shortcut for chats and channels!
WhatsApp is rolling out a search shortcut for chats and channels on iOS, making it faster to search for messages without leaving the conversation.https://t.co/4C5pfanzAG pic.twitter.com/0dRzFg2lHf
— WABetaInfo (@WABetaInfo) September 17, 2026
जरूरत के समय स्क्रीन पर खुद दिखेगा बटन
इस नए फीचर की सबसे बड़ी खासियत इसका स्मार्ट डिजाइन है जो यूजर्स के स्क्रीन स्पेस को बेकार में नहीं घेरता। जब भी कोई यूजर किसी चैट या चैनल में पुराने मैसेजेस को पढ़ने के लिए ऊपर की तरफ स्क्रॉल करेगा, तो स्क्रीन के ऊपरी दाएं (टॉप राइट) कोने में एक सर्च आइकन अपने आप दिखाई देने लगेगा। जैसे ही यूजर स्क्रॉल करके वापस सबसे नीचे पहुंचेगा, यह सर्च बटन स्क्रीन से खुद-ब-खुद गायब हो जाएगा।
अगस्त में मिली थी पहली झलक
व्हाट्सएप के इस नए सर्च फीचर की पहली जानकारी इसी साल अगस्त महीने में सामने आई थी, जिसे टेस्टिंग के बाद अब आधिकारिक तौर पर सभी के लिए जारी कर दिया गया है। टेक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नया फीचर पुराने सर्च सिस्टम की तुलना में अधिक तेज, सुविधाजनक और यूजर-फ्रेंडली है, जिससे अब लंबे चैट इतिहास में किसी खास जानकारी को ढूंढने में समय बर्बाद नहीं होगा।
जानिए कैसे काम करेगा यह नया सर्च मोड
इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद सरल और सहज है। चैट के दौरान जैसे ही ऊपर की तरफ सर्च आइकन नज़र आए, उस पर टैप करके सर्च मोड को तुरंत एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके बाद यूजर जिस भी मैसेज या जानकारी को खोजना चाहते हैं, उससे जुड़ा एक कीवर्ड टाइप करते ही संबंधित चैट्स और मैसेज तुरंत स्क्रीन पर आ जाएंगे।
READ MORE: दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, 33 लाख नोटिस मामले में मंगलवार को होगी सुनवाई

