HomeBreaking Newsकालकाजी नाबालिग गैंगरेप केस में दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मी बनकर किया...

कालकाजी नाबालिग गैंगरेप केस में दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मी बनकर किया था दुष्कर्म

दिल्ली के कालकाजी मंदिर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान हेमंत और उसके छोटे भाई के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने अमर कॉलोनी इलाके में मुठभेड़ के बाद आसिफ को पकड़ा था। अब तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पार्क में नाबालिगों को घेरने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता फरीदाबाद की रहने वाली है और सोमवार शाम अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी। पूजा के बाद दोनों आस्था कुंज पार्क चले गए। शिकायत के अनुसार, करीब 7:30 बजे तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दोनों को धमकाया।आरोप है कि युवकों ने नाबालिग होने के बावजूद पार्क में बैठने को लेकर केस दर्ज करने की बात कही और दोनों को अलग कर दिया। इसके बाद लड़की के दोस्त को एक आरोपी ने अपने कब्जे में रखा, जबकि नाबालिग के साथ यौन हिंसा की गई।

PCR कॉल के बाद शुरू हुई जांच

घटना की सूचना पुलिस को रात करीब 8:45 बजे PCR कॉल से मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों नाबालिगों से जानकारी ली। इसके बाद पार्क और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने रेप और POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था आसिफ

मंगलवार सुबह पुलिस ने आसिफ को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में ट्रैक किया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान उसने गोली चलाकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More

CSK की अंदरूनी जानकारी लीक कर 5 IPL मैच फिक्स करने का दावा, पूर्व रणजी खिलाड़ी ने बताया ₹3 करोड़ का खेल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments