HomeBreaking NewsUP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के हुए तबादले,...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Officers Transferred: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार रात अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव में उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, कृषि, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, ऊर्जा और श्रम जैसे अहम विभाग शामिल हैं। कई अधिकारियों से अहम विभाग लेकर दूसरे अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अमित कुमार घोष को उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी

अमित कुमार घोष को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। इससे पहले उनके पास चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रभार था। वहीं अमृत अभिजात को वर्तमान पद के साथ परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

चिकित्सा विभाग में भी बदलाव

वी. हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के पद से हटाकर प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा से हटाकर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

पंचायती राज से खाद्य एवं रसद विभाग तक बदलाव

अनिल कुमार को प्रमुख सचिव पंचायतीराज के पद से हटाकर प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद और उपभोक्ता मामले आयुक्त, खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी दी गई है। पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के मुद्दे पर पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर से इनकी अनबन चल रही थी। मंत्री ने इस योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इनकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी।

कृषि विभाग में भी नई जिम्मेदारियां

डॉ. एमकेएस सुंदरम को कृषि विभाग से जुड़े कई अहम दायित्व सौंपे गए हैं। उन्हें प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान तथा कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन की जिम्मेदारी दी गई है। कृषि विभाग में इन दायित्वों को संभाल रहे रविंद्र को प्रमुख सचिव पंचायती राज बनाया गया है।

ऊर्जा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

अमित गुप्ता को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं ऊर्जा विभाग में रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा के साथ उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और यूपीएसएलडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

डॉ. आशीष कुमार गोयल को श्रम विभाग

डॉ. आशीष कुमार गोयल, जो ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष पद संभाल रहे थे, उन्हें अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन बनाया गया है। इस फेरबदल के साथ प्रदेश के कई अहम विभागों की प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

Read More:

CM मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments