HomeBreaking Newsदिल्ली के सदर बाजार में मासूम से दरिंदगी, छठी कक्षा की बच्ची...

दिल्ली के सदर बाजार में मासूम से दरिंदगी, छठी कक्षा की बच्ची को बंधक बनाकर किया यौन शोषण

दिल्ली(Delhi) के सदर बाजार इलाके में छठी कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची 16 सितंबर की रात स्कूल से संबंधित कुछ सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी तभी रास्ते में एक दर्जी ने उसे बहाने से अपनी दुकान के अंदर बुलाया और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, बच्ची रात करीब 11 बजे घर से सामान लेने निकली थी। उसके रास्ते में एक दर्जी की दुकान थी। आरोप है कि दुकानदार ने बच्ची को अपनी दुकान में बुलाया और वहां उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की। पुलिस को इस घटना की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली थी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

PCR कॉल मिलने के बाद सदर बाजार थाने की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। महिला पुलिस थाने की टीम को भी मौके पर भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मकसूद के रूप में हुई है। नाबालिग से जुड़े इस मामले में POCSO एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट…

RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments