HomeBreaking NewsCBI दफ्तर पहुंचने से पहले 'दोस्त' बना कातिल, चलती ट्रेन से साथी...

CBI दफ्तर पहुंचने से पहले ‘दोस्त’ बना कातिल, चलती ट्रेन से साथी को नीचे फेंका, कौन सा राज खुलने के डर से किया कांड?

Ghaziabad: गाजियाबाद में सीबीआई जांच में शामिल होने दिल्ली जा रहे युवक को ट्रेन से धक्का देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पीलीभीत के गांव कल्याणपुर निवासी देवेश कुमार के रूप में हुई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भारत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, मामला करीब एक करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़ा है और आरोपी को डर था कि भारत सीबीआई के सामने उसका नाम बता देगा।

19 सितंबर को दर्ज हुआ केस

मामले में भारत सिंह के पिता ने 19 सितंबर को आरोपी देवेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को देवेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि सीबीआई के सामने अपना नाम आने और खुद के फंसने के डर से उसने भारत को ट्रेन से धक्का दिया था।

16 सितंबर की सुबह मिला शव

16 सितंबर की सुबह जीआरपी ने रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना परिजनों को दी थी। भारत सिंह का शव कैला खेड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। इसके बाद उसकी पहचान पीलीभीत निवासी भारत सिंह के रूप में हुई।

15 सितंबर को दिल्ली के लिए निकले थे दोनों

15 सितंबर को देवेश और भारत सीबीआई के दिल्ली ऑफिस में जांच में शामिल होने के लिए निकले थे। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद में गौशाला के पास ट्रेन पहुंचने पर देवेश ने भारत को ट्रेन से धक्का दे दिया। इसके बाद उसने खुद भारत के भाई को फोन करके बताया कि उसका भाई ट्रेन से गाजियाबाद उतर गया है।

2024 में खाते में आए थे एक करोड़ रुपये

एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि भारत सिंह का बैंक खाता उसके बचपन के दोस्त देवेश कुमार ने खुलवाया था। वर्ष 2024 में इस खाते में फ्रॉड के करीब एक करोड़ रुपये आए थे। इस मामले की जांच पहले दिल्ली पुलिस कर रही थी, जिसे बाद में सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया।

9 सितंबर को घर पहुंची थी CBI टीम

9 सितंबर को सीबीआई की टीम भारत सिंह के घर पहुंची थी। भारत ने टीम को बताया कि बैंक खाता खुलवाने के लिए इस्तेमाल किए गए दस्तावेज उसने दो साल पहले अपने दोस्त देवेश कुमार को दिए थे। इसके बाद सीबीआई ने देवेश से पूछताछ की। देवेश ने बताया कि उसने ये कागजात गांव गोहनिया निवासी हरिओम को दिए थे।

हरिओम के घर भी पहुंची थी टीम

देवेश की जानकारी के बाद सीबीआई की टीम गांव गोहनिया निवासी हरिओम के घर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद जांच टीम ने भारत और देवेश दोनों को नोटिस जारी किया और उन्हें 16 सितंबर को दिल्ली स्थित सीबीआई ऑफिस में पेश होने के लिए बुलाया था।

सीबीआई के सामने नाम आने का था डर

पुलिस की पूछताछ में देवेश ने बताया कि उसे आशंका थी कि भारत सीबीआई के सामने उसका नाम बता देगा। उसे डर था कि ऐसा होने पर वह खुद भी इस मामले में पकड़ा जाएगा। इसी डर के चलते उसने भारत को ट्रेन से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अब मामले में हत्या और साइबर ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Read More:

बांग्लादेश भारत से खरीदता है पेट्रोल-डीजल, फिर 17% क्यों बढ़ गए दाम? जानिए ईंधन महंगा होने की पूरी वजह

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments