एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने अभियान का आगाज बेहद आक्रामक अंदाज में किया है। पूल ए के अपने पहले मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 के विशाल अंतर से धूल चटा दी। इस मुकाबले के असली हीरो स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह रहे, जिन्होंने अकेले चार शानदार फील्ड गोल दागकर इंडोनेशियाई रक्षापंक्ति की धज्जियां उड़ा दीं। दिलप्रीत ने 18वें, 19वें, 37वें और 49वें मिनट में गोल दागे, जिसमें उनकी एक हैट्रिक भी शामिल रही।
हाफ-टाइम तक भारत ने बनाई 7-0 की विशाल बढ़त
शुरुआती सीटी बजते ही भारतीय टीम ने विरोधी गोलपोस्ट पर धावा बोल दिया। मैच के छठे मिनट में कप्तान हरमनप्रीत के ड्रैग फ्लिक को इंडोनेशियाई गोलकीपर आलम फजर ने जरूर रोका, लेकिन शिलानंद लाकड़ा ने रिबाउंड पर गोल दागकर भारत का खाता खोला। इसके बाद 12वें मिनट में अभिषेक, 18वें और 19वें मिनट में दिलप्रीत, 19वें मिनट में राजिंदर सिंह तथा 21वें मिनट में मनदीप सिंह ने गोल दागे। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर हाफ-टाइम तक भारत को 7-0 की एकतरफा बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ में भी जारी रहा भारतीय फॉरवर्ड्स का तूफान
दूसरे हाफ के शुरू होते ही इंडोनेशिया के औलिया अल अर्द्ध ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए अपनी टीम के लिए एकमात्र सांत्वना गोल किया। हालांकि, इसके बाद भारत ने अपना दबदबा और मजबूत कर लिया। शिलानंद लाकड़ा ने 35वें मिनट और सुखजीत सिंह ने 38वें व 48वें मिनट में दो-दो गोल पूरे किए। वहीं, 47वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और दिलप्रीत ने 49वें मिनट में अपना चौथा गोल दागकर भारत का स्कोर 13-1 पहुंचा दिया।
नीली नहीं, केसरिया जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी टीम इंडिया
मुकाबले के दौरान जर्सी को लेकर भी एक दिलचस्प पहलू सामने आया। हालांकि हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने खिलाड़ियों के पारंपरिक नीली पोशाक पहनने की बात कही थी, लेकिन भारतीय टीम मैदान पर केसरिया जर्सी में नजर आई। इस पोशाक का इस्तेमाल टीम ने हाल ही में नीदरलैंड और बेल्जियम विश्व कप के दौरान किया था। इस शानदार जीत के बाद अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ होगा।
READ MORE: सॉना में गश खाकर गिरे भारतीय MMA खिलाड़ी वरुण सान्याल, जानिए कैसे नेपाली एथलीट बना ‘देवदूत’

