पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की टिप्पणी को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। ग्रेटर नोएडा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हामिद अंसारी के विचार भारत और भारतीय परंपरा के लिए डरावने हैं। CM योगी ने कहा कि संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति से इस तरह की टिप्पणी की अपेक्षा नहीं की जाती।
सनातन परंपरा को लेकर लगाए आरोप
मुख्यमंत्री योगी ने आरोप लगाया कि अंसारी के बयान में सनातन परंपरा को निशाना बनाने की कोशिश दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि हिंदू परंपरा का अपमान करने के साथ हिंदुओं को आतंकवाद से जोड़ने का प्रयास भी किया गया। योगी के मुताबिक, कुछ लोग संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखने के बजाय उसे नुकसान पहुंचाने वाली बातें करते हैं।
भारत की छवि से जोड़ा बयान
योगी आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि ऐसी टिप्पणियां उन ताकतों के एजेंडे को बढ़ावा देती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी लंबे समय से चली आ रही सांस्कृतिक और सनातन परंपराओं से जुड़ी है। उनके अनुसार, इसलिए इस तरह के बयान राजनीतिक बहस से आगे जाकर सामाजिक प्रभाव भी डाल सकते हैं।
किस पुराने कथन का दिया गया था संदर्भ?
हामिद अंसारी ने एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर में एजी नूरानी की किताब The RSS: A Menace to India का उल्लेख किया था। इसी किताब में दर्ज एक पुराने संदर्भ के जरिए उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के कथन का जिक्र किया था, जिसमें भारत के लिए साम्यवाद की तुलना में हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता को बड़ा खतरा बताया गया था।
Read More
दिल्ली SIR में 33 लाख मतदाताओं को नोटिस, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी समेत कई बड़े नाम शामिल