HomeBreaking Newsदिल्ली से हरियाणा, पंजाब और J&K जाने वालों के लिए जरूरी खबर,...

दिल्ली से हरियाणा, पंजाब और J&K जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 4 रात बंद रहेगा NH-44 का यह रास्ता, अभी चेक करें रूट

NH-44 Route Diversion: दिल्ली से सोनीपत की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर 22 से 25 सितंबर तक रात के समय ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। कुंडली बॉर्डर के पास फुटओवर ब्रिज के निर्माण के चलते मुख्य मार्ग के करीब 400 मीटर हिस्से पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित होगा। वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इस दौरान डायवर्जन लागू करने का फैसला लिया है।

रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा डायवर्जन

यह मार्ग 22 सितंबर से 25 सितंबर तक रोजाना रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रभावित रहेगा। राहत की बात यह है कि NH-44 को पूरे दिन बंद नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान जरूरत के अनुसार वाहनों को निर्धारित सर्विस रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

मौके पर तैनात रहेगा पर्याप्त पुलिस बल

निर्माण स्थल पर कानून-व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिसकर्मी वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग और डायवर्जन से संबंधित दिशा-निर्देश देंगे। सोनीपत पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच होने वाले इस बदलाव को ध्यान में रखकर बनाएं।

वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करने और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है। निर्माण कार्य के दौरान संभावित असुविधा से बचने के लिए यात्रियों को पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी ट्रैफिक बदलाव

गौतमबुद्धनगर में रविवार को ‘प्रेरणा विमर्श 2026’ कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास के रास्तों पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों (HGV, MGV, LGV) का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

जरूरी सेवाओं वाले वाहनों को छूट

ट्रैफिक प्रतिबंध से एंबुलेंस, फायर सर्विस जैसी आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है। दूध, सब्जी और फल जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहन भी इस प्रतिबंध के दायरे में नहीं आएंगे। एक्सप्रेसवे को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है, लेकिन सुरक्षा और यातायात की सुगमता के लिए जरूरत के अनुसार सामान्य ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जा रहा है।

चिल्ला और DND से आने वालों के लिए बदला रास्ता

ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था के तहत चिल्ला रेड लाइट, महामाया फ्लाईओवर, DND टोल और फिल्मसिटी की ओर से परीचौक या जीरो प्वाइंट जाने वाले वाहनों को रजनीगंधा चौक, सेक्टर-18 और सेक्टर-37 अंडरपास के रास्ते भंगेल एलिवेटेड मार्ग और कुलेसरा-सूरजपुर की तरफ डायवर्ट किया गया है।

ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वालों को भी डायवर्जन

ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा आने वाले वाहनों को परीचौक से सूरजपुर तिराहा, कुलेसरा और फेस-2 के रास्ते भेजा जा रहा है। वहीं सेक्टर-151, 152 और 132 के कट से आने वाले वाहन चालकों के लिए जेनिसिस ग्लोबल स्कूल और डबल सर्विस रोड को वैकल्पिक रास्ते के तौर पर तय किया गया है। यात्रियों से अपील है कि वे यात्रा से पहले लागू ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखकर अपना रूट तय करें।

Read More:

असम में अडानी ग्रुप के 48 हजार करोड़ की पावर परियोजना की शुरुआत, 3200 MW प्लांट की रखी गई आधारशिला

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments