HomeBreaking Newsगाजियाबाद में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने...

गाजियाबाद में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

Sahibabad Furniture Showroom Fire: गाजियाबाद के साहिबाबाद साइट-4 इलाके में रविवार को एक फर्नीचर शोरूम और उससे जुड़े गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोरूम से उठती आग की लपटें और धुएं का घना गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया।

तेजी से फैली आग

फर्नीचर और बड़ी मात्रा में अन्य सामान रखे होने के कारण आग कुछ ही देर में तेजी से फैल गई और विकराल रूप ले लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फायरकर्मी लगातार आग बुझाने के अभियान में जुटे रहे।

आसपास की दुकानों तक आग पहुंचने से रोका

गोदाम में फर्नीचर और लकड़ी का सामान होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने अलग-अलग हिस्सों से आग बुझाने का काम किया, ताकि लपटें आसपास की दुकानों और दूसरे प्रतिष्ठानों तक न पहुंचें। आग और धुएं को देखकर आसपास मौजूद लोगों में भी चिंता का माहौल रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

आठ दमकल गाड़ियों से चलाया गया अभियान

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के मुताबिक, साहिबाबाद फायर स्टेशन को रविवार सुबह करीब 11:30 बजे प्राइम फर्नीचर के शोरूम और गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही साहिबाबाद फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। आग की स्थिति को देखते हुए वैशाली और कोतवाली फायर स्टेशन से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। कुल आठ दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया।

गोदाम की पहली और दूसरी मंजिल पर लगी आग

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि प्राइम फर्नीचर में फर्नीचर का शोरूम होने के साथ-साथ गोदाम और फर्नीचर निर्माण का काम भी होता है। शोरूम के पिछले हिस्से में बने गोदाम की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी थी। दमकल टीम ने पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग को बुझाया। इसके बाद पहली मंजिल की आग पर भी काबू पा लिया गया।

रविवार होने से बंद था शोरूम

राहुल पाल के अनुसार, रविवार होने के कारण शोरूम बंद था। आग शोरूम के सामने वाले हिस्से तक नहीं पहुंची और मुख्य शोरूम का अगला हिस्सा सुरक्षित रहा। हालांकि, पीछे बने गोदाम में रखा लकड़ी का सामान और अन्य वुडन ,प्लाई मटेरियल आग की चपेट में आ गया।

नुकसान का आकलन अभी बाकी

आग से शोरूम और गोदाम में रखा फर्नीचर समेत अन्य सामान प्रभावित हुआ है। हालांकि, आग से कुल कितने सामान का नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फायर विभाग के मुताबिक, कूलिंग का काम पूरा होने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है। फायर विभाग की टीम कूलिंग का काम पूरा करने के साथ ही घटना से हुए नुकसान का आकलन करेगी।

Read More:

क्या ठप्प हो जाएगा दुनिया का 80% समुद्री व्यापार? ईरान के एक पोस्ट से अमेरिका में मचा हड़कंप

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments