उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस के लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के तहत चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र मिलने के साथ इन युवाओं की पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारी की शुरुआत होगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर चयनित अभ्यर्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने नवचयनित अभ्यर्थियों और अधिकारियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
युवाओं के साथ तस्वीरों की चर्चा
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी का नवचयनित अभ्यर्थियों के साथ फोटो खिंचवाने का अंदाज भी चर्चा में रहा। सार्वजनिक कार्यक्रमों में योगी आदित्यनाथ का युवाओं और आम लोगों के साथ तस्वीरें लेने का ऐसा अंदाज पहले भी देखने को मिलता रहा है। इस बार 912 चयनित पुलिसकर्मियों के साथ तस्वीरें और सेल्फी भी सामने आईं। मुख्यमंत्री के इस अंदाज को उनके सोशल मीडिया कनेक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।
भर्ती प्रक्रिया में बदलाव का किया जिक्र
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साल 2017 से पहले की भर्ती प्रक्रियाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय युवाओं में भर्ती प्रक्रिया को लेकर निराशा रहती थी और भाई-भतीजावाद का बोलबाला था। उन्होंने दावा किया कि 2017 के बाद सरकार ने भर्ती व्यवस्था में बदलाव किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रुप सी और ग्रुप डी की नौकरियों में इंटरव्यू की व्यवस्था समाप्त की गई, क्योंकि पहले इसी चरण में गड़बड़ी की गुंजाइश रहती थी। उनके मुताबिक पद पहले की तरह ही हैं, लेकिन भर्ती का तरीका बदला गया है।
छह महीने में एक लाख से ज्यादा नौकरी का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने सरकार की आगामी भर्ती योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगले छह महीनों में एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। CM योगी आदित्यनाथ ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का दावा करते हुए कहा कि नियुक्तियों में सिफारिश और भ्रष्टाचार की संभावना को खत्म करने के लिए व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने पर सरकार का जोर है।
Read More
क्रिकेट के बाद TV पर छाए रोहित शर्मा, शो ‘फैमिली फुल हाउस’ ने जीता दर्शकों का दिल


[…] CM योगी ने 912 चयनित अभ्यर्थियों को बांटे … […]
[…] CM योगी ने 912 चयनित अभ्यर्थियों को बांटे … […]