US Foreign Minister Marco Rubio India Visit: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे का आज दूसरा दिन बेहद बीजी रहने वाला है। नई दिल्ली में रविवार को उनकी कई अहम बैठकें और कार्यक्रम तय हैं। भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र, सुरक्षा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर आज भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ चर्चा होने की संभावना है।
क्या है आज का पूरा शेड्यूल?
अमेरिकी विदेश मंत्री का दिन सुबह 11:30 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात के साथ शुरू होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं 12:30 बजे वर्किंग लंच के दौरान द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से बातचीत होगी। शाम 6:30 बजे मार्को रुबियो नई दिल्ली में आयोजित Freedom 250 Independence Day Reception कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी से मुलाकात
इससे पहले शनिवार को भारत पहुंचने के बाद मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका संबंधों में लगातार बढ़ते सहयोग और कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। रुबियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण भी दिया।
इंडो-पैसिफिक पर फोकस
मार्को रुबियो ने भारत को अमेरिका की इंडो-पैसिफिक नीति का अहम साझेदार बताया है। माना जा रहा है कि आज की बैठक में चीन की बढ़ती सक्रियता, समुद्री सुरक्षा, रक्षा सहयोग और आर्थिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर विशेष जोर रहेगा। दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी, व्यापार और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर भी चर्चा हो सकती है।
पीएम मोदी का बयान
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर मार्को रुबियो से मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और दुनिया की भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति पर भी संतोष जताया।
Read More:
बस 4 दिन और… झमाझम बरसेंगे मेघा! दिल्ली से UP तक बदलेगा मौसम, 10 राज्यों में IMD का अलर्ट

