HomeBreaking Newsव्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, ट्रंप अंदर थे मौजूद,...

व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, ट्रंप अंदर थे मौजूद, सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को किया ढेर

White House Shooting: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में शनिवार शाम को अफरातफरी मच गई। दरअसल, व्हाइट हाउस परिसर के बाहर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। पेनसिल्वेनिया एवेन्यू और 17वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के पास हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस एजेंट्स और संदिग्ध के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो लोगों को गोली लगी। रिपोर्टस के मुताबिक लगभग 30 राउंड फायरिंग हुई है।

ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस रेजिडेंस के अंदर मौजूद थे। इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे परिसर को सील कर दिया गया। भारी हथियारों से लैस सीक्रेट सर्विस एजेंट्स व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन में तैनात कर दिए गए। स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6:45 बजे के बाद हालात कंट्रोल होने पर लॉकडाउन हटाया गया।

कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित जगह भेजा गया

घटना के दौरान व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन में मौजूद पत्रकारों को तेजी से प्रेस ब्रीफिंग रूम में पहुंचाया गया। वहीं परिसर के अंदर मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को जमीन पर झुककर कवर लेने के निर्देश दिए गए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, कुछ देर तक लगातार गोलियों की आवाज सुनाई देती रही, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

संदिग्ध की तलाश में पहुंचे थे अधिकारी

अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार, सीक्रेट सर्विस की यूनिफॉर्म डिवीजन को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार के साथ फायरिंग कर रहा है। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो मुठभेड़ शुरू हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गोली लगने वालों में एक संदिग्ध शामिल है, जबकि दूसरा व्यक्ति आम नागरिक बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया है कि हमला सीधे राष्ट्रपति को निशाना बनाकर किया गया था या नहीं।

FBI ने शुरू की जांच

घटना के बाद FBI भी जांच में शामिल हो गई। FBI डायरेक्टर काश पटेल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि एजेंसी मौके पर मौजूद है और सीक्रेट सर्विस के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ने के साथ नई जानकारी शेयर की जाएगी।

एक महीने पहले भी हुआ था हमला

करीब एक महीने पहले भी व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई थी। उस मामले में एक आरोपी शॉटगन लेकर सिक्योरिटी चेकपॉइंट तोड़ते हुए अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। उसके खिलाफ राष्ट्रपति की हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया था।

Read More:

अस्पताल की लापरवाही से कटा माँ का हाथ, इंसाफ के लिए साथियों के साथ कमिश्नरेट पहुंचे ITBP कमांडो  

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments