HomeBreaking Newsतपती गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-पंजाब से राजस्थान तक...

तपती गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-पंजाब से राजस्थान तक कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 3 दिन झमाझम बरसेंगे बदरा!

Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश ने दस्तक दी है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के लिए अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट

मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में मौसम अचानक बदला। IMD ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले कुछ घंटों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। सुबह 6:40 बजे जारी अपडेट के अनुसार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

सोमवार रात दिखा असर

इससे पहले सोमवार देर रात राजधानी के नजफगढ़, द्वारका, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट समेत गुरुग्राम, बहादुरगढ़ और मानेसर में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई थी, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की गई।

UP, हरियाणा और राजस्थान में अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शामली, बागपत, मोदीनगर, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में आंधी-बारिश का असर देखने को मिल सकता है। हरियाणा के कैथल, असंध, झज्जर और पलवल में भी खराब मौसम की आशंका जताई गई है। वहीं राजस्थान के भिवाड़ी, भरतपुर और धौलपुर में धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। यहां 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में 27 से 29 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इसके साथ ही 28 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और 28-29 अप्रैल को हिमाचल व उत्तराखंड में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।

पंजाब-हरियाणा और पूर्वोत्तर पर नजर

पंजाब और हरियाणा में 28 और 29 अप्रैल को ‘थंडरस्क्वाल’ आने की आशंका है, जिससे तेज हवाओं और बारिश का असर दिख सकता है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, खासकर सिक्किम और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में पूरे सप्ताह भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

Read More:

RCB ने 81 गेंद रहते DC को बुरी तरह रौंदा, हेजलवुड- भुवनेश्वर के बाद पडिक्कल की पारी से मची तबाही, विराट के नाम हुआ महारिकॉर्ड

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments