HomeBreaking Newsदिल्ली में 'UP-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026' का होगा आयोजन, CM योगी और...

दिल्ली में ‘UP-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ का होगा आयोजन, CM योगी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल होंगे शामिल

UP-Japan Investment Meet 2026: उत्तर प्रदेश और दिल्ली में आज से 23 अगस्त तक ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में जापान के 200 से ज्यादा उद्योगपति, CEO, कारोबारी प्रतिनिधि और नीति-निर्माता हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश एवं तकनीकी सहयोग को नई गति देना है।

CM योगी और पीयूष गोयल करेंगे स्वागत

18 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और जापान के बीच पांच दिवसीय निवेश एवं तकनीकी सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

19 अगस्त को CEO राउंडटेबल और उद्घाटन सत्र

19 अगस्त को नई दिल्ली में उच्चस्तरीय CEO गोलमेज बैठक और उद्घाटन सत्र आयोजित होगा। इन्वेस्ट यूपी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों को केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, भारतीय उद्योग जगत और शिक्षण संस्थानों के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।

लखनऊ में 21 अगस्त को मुख्य सत्र

21 अगस्त को लखनऊ में मुख्य राज्य-स्तरीय सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली, लखनऊ, आगरा, ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में अलग-अलग सत्र होंगे। इन बैठकों के जरिए निवेश, संयुक्त उद्यम और तकनीकी साझेदारी की संभावनाओं को ठोस परियोजनाओं में बदलने पर जोर रहेगा।

निवेश से रोजगार तक पर होगा फोकस

सम्मेलन के दौरान G2B और B2B बैठकों में निवेश, तकनीकी हस्तांतरण, संयुक्त परियोजनाओं और रोजगार पर चर्चा होगी। अत्याधुनिक तकनीक, संयुक्त उद्यम और रोजगार इस पूरी पहल के प्रमुख केंद्र में रहेंगे।

UP को पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने की कोशिश

योगी सरकार का लक्ष्य जापान के साथ उत्तर प्रदेश की आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देना है। इस रणनीतिक जुड़ाव के जरिए राज्य को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए एक अग्रणी और पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

Read More:

दिल्ली में आज भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments