HomeBreaking Newsतमिलनाडु चलती ट्रेन से 3 किलो सोना चोरी, स्मार्टवॉच ने खोला लुटेरों...

तमिलनाडु चलती ट्रेन से 3 किलो सोना चोरी, स्मार्टवॉच ने खोला लुटेरों का राज, पुलिस की जांच ने सबको चौंकाया

तमिलनाडु(Tamil Nadu) में ट्रेन से सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। करीब 3 किलो सोना चोरी होने के मामले में रेलवे पुलिस को एक बेहद अहम सुराग मिला। इस जांच में एक स्मार्टवॉच ने पुलिस का रास्ता आसान कर दिया। घटना 23 जुलाई की है। 47 वर्षीय दीपक सांचेती मदुरै से चेन्नई एगमोर जाने वाली अनंतपुरी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। वह टी नगर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हैं। काम पूरा करने के बाद वह चेन्नई लौट रहे थे और उनके पास करीब 3 किलो सोना था।

सफर के दौरान दीपक को नींद आ गई। जब चेंगलपट्टू के पास उनकी आंख खुली तो उन्होंने देखा कि सोने वाला बैग गायब है। अगले दिन यानी 24 जुलाई को उन्होंने तांबरम रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पुलिस को पता चला कि दीपक ने अपनी स्मार्टवॉच बैग के अंदर एक पाउच में रखी थी। चोर बैग को ट्रेन से बाहर फेंक गया लेकिन स्मार्टवॉच भी उसी में रह गई। पुलिस ने उसकी GPS लोकेशन ट्रैक की तो वह त्रिची और विरुधाचलम के बीच रेलवे ट्रैक के पास मिली।

GPS से मिला बड़ा सुराग

इसके बाद पुलिस ने ट्रेन में मौजूद यात्रियों और रेलवे स्टाफ से पूछताछ शुरू की। इसी जांच के दौरान पुलिस को चोरी के आरोपी तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण सुराग मिलने लगे। पुलिस को सेकेंड AC कोच में सफर कर रहे अमरनाथ जायसवाल पर शक हुआ। बताया गया कि वह बार-बार सीट से उठकर टॉयलेट और कोच के दरवाजे की ओर जा रहा था। रिकॉर्ड खंगालने पर उसके खिलाफ 2009 से पहले ट्रेन में चोरी के 36 मामले सामने आए।

सिलीगुड़ी से गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, अमरनाथ ने दीपक के सोने के बाद बैग चुराया और उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया। उसे अंदाजा नहीं था कि बैग में रखी स्मार्टवॉच उसकी मुश्किल बढ़ा देगी। मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस सिलीगुड़ी पहुंची जहां अमरनाथ को गिरफ्तार किया गया।

राजन कुमार को बिहार से पकड़ा गया। दोनों से करीब 4 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस अब रंजन कुमार और अशोक कुमार की तलाश कर रही है। जांच एजेंसी को शक है कि चोरी का करीब 3 किलो सोना इन्हीं आरोपियों के पास है।

यह भी पढ़ें : जेवर एयरपोर्ट के पास दिखेगा ‘ताइवान सिटी’ का अजब नजारा, भव्य स्टेडियम के निर्माण के साथ…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments