HomeBreaking Newsदिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर लौटी रफ्तार, तकनीकी खराबी दूर, अब...

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर लौटी रफ्तार, तकनीकी खराबी दूर, अब सामान्य हुई ट्रेनों की आवाजाही

दिल्ली मेट्रो(Delhi Metro) की रेड लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। इस रूट पर आई तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया गया है और अब मेट्रो ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले तकनीकी खराबी के कारण ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई थी और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ रहा था।

DMRC के मुताबिक, शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) से मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई थीं। इस हिस्से में तकनीकी दिक्कत आने के कारण मेट्रो का संचालन धीमा हो गया था। इसके चलते इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी हुई। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी थी कि वे यात्रा के लिए घर से निकलते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें। हालांकि, अब खराबी दूर होने के बाद रेड लाइन पर सेवाएं पहले की तरह सामान्य हो गई हैं। दिल्ली मेट्रो के अन्य रूटों पर भी परिचालन सामान्य बताया गया है।

दिवाली पर मेट्रो के समय में होगा बदलाव

दिवाली के त्योहार को देखते हुए DMRC ने मेट्रो सेवाओं के समय में भी बदलाव किया है। इसके तहत पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर ट्रेनें सामान्य रविवार के मुकाबले एक घंटे पहले सुबह 6 बजे से चलेंगी। आमतौर पर रविवार को इन लाइनों पर सेवाएं सुबह 7 बजे शुरू होती हैं।

वहीं, दिवाली की शाम यात्रियों की सुविधा और त्योहार के आयोजन को ध्यान में रखते हुए सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी रूटों के टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम मेट्रो रात 11 बजे की जगह रात 10 बजे रवाना होगी।

GRAP के तहत बढ़ाए गए मेट्रो के फेरे

दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए GRAP प्रतिबंध लागू होने के बाद DMRC ने कार्यदिवसों में मेट्रो के फेरे भी बढ़ाए हैं। इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक पूरे मेट्रो नेटवर्क में रोजाना 20 अतिरिक्त ट्रेन फेरे लगाए जा रहे हैं।

इस पहल का उद्देश्य लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो और प्रदूषण पर नियंत्रण पाने में मदद मिले।

यह भी पढ़ें : जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, धरती कांपते ही मची अफरा-तफरी, 22 लोग घायल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments