Satya Niketan Building Collapse: साउथ-वेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन के पास रविवार दोपहर चार मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई। अब तक 6 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
1.30 बजे मिला बिल्डिंग गिरने का अलर्ट
दिल्ली फायर सर्विसेज को दोपहर करीब 1.30 बजे बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वहीं, साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन को करीब 1.34 बजे PCR कॉल मिली। इसमें श्री नानकपुरा गुरुद्वारे के पास एक इमारत गिरने की जानकारी दी गई थी।
#WATCH | Delhi | Satya Niketan building collapse | A person has been rescued alive from the debris and is being sent to the hospital via an ambulance.
Rescue operations underway. Further details awaited. pic.twitter.com/fmM7gMeS3T
— ANI (@ANI) September 6, 2026
मौके पर 8 फायर टेंडर और इमरजेंसी टीमें
हादसे के बाद मौके पर आठ फायर टेंडर तैनात किए गए हैं। लोकल पुलिस, फायर ब्रिगेड, CAT एम्बुलेंस और अन्य इमरजेंसी सर्विस की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं। मलबे में फंसे लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए Blinkit के जरिए ऑक्सीजन सिलेंडर भी मंगाए गए हैं।
#WATCH | Delhi | Satya Niketan PG building collapse | Congress leader Abhishek Dutt says, "… If it hadn't been a Sunday, their lives could have been saved… Building collapses are a recurring issue in Delhi, especially during the rainy season. Massive illegal construction… pic.twitter.com/IRQcp6TO1T
— ANI (@ANI) September 6, 2026
बेसमेंट में चल रहा था काम
जानकारी के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में करीब 10 कमरों का PG चल रहा था, उसके बेसमेंट में काम चल रहा था। करीब एक महीने पहले बिल्डिंग को नोटिस भी दिया गया था। इससे पहले करीब एक साल पहले भी इसे खाली करवाया गया था। हादसे वाली इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर मेडिकल शॉप चल रही थी।
#WATCH | Delhi | Satya Niketan PG building collapse | An eyewitness says, "There was an old building opposite the temple that was being run as a PG. Recently, work was being done in its basement. When it rained, the basement flooded, causing the entire building to collapse. This… pic.twitter.com/mrSgkyrpD7
— ANI (@ANI) September 6, 2026
चश्मदीद ने बताई हादसे से पहले की आवाज
एक चश्मदीद ने बताया कि बिल्डिंग गिरने से पहले तेज आवाज सुनाई दी थी। उनका कहना है कि मलबे के अंदर से अब भी लोगों की आवाजें आ रही थीं और बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही थी। उन्होंने कहा, ‘पास में मेरी एक दुकान है। हम उसके अंदर बैठे थे जब हमें अचानक एक आवाज सुनाई दी जैसे भूकंप की गड़गड़ाहट हो। हम तुरंत बाहर भागे, यहां बहुत धुआं और धूल थी। पूरी बिल्डिंग गिर गई थी। मलबे के अंदर से अभी भी आवाजे आ रही हैं बच्चे चिल्ला रहे हैं, ‘हमें बचाओ, हमें बचाओ।’
ऊपर का स्ट्रक्चर मजबूत
चश्मदीद के मुताबिक, बिल्डिंग के ऊपर के स्ट्रक्चर को मजबूत किया गया था, लेकिन नीचे के पिलर कमजोर थे। उनका कहना है कि बिल्डिंग में रेनोवेशन का काम चल रहा था, खासकर ग्राउंड फ्लोर पर किराए की जगह तैयार करने के लिए। इसी दौरान नीचे काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। गिरी हुई बिल्डिंग का नाम हॉस्टल डेज है।
मालिक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग के मालिक की पहचान आनंद बंसल के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया है कि आनंद बंसल के तीन से चार PG संचालित होते हैं। हालांकि, हॉस्टल डेज के मालिक के तौर पर हरिओम बंसल और आनंद बंसल के नाम भी सामने आए हैं।
कमरों का अलग-अलग किराया
जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग में चार फ्लोर और उसके ऊपर टेरेस है। हर फ्लोर पर चार कमरे हैं। ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में एक बेड का किराया 18 हजार रुपये बताया गया है। सेकेंड फ्लोर किराए पर नहीं है। थर्ड फ्लोर का किराया 16 हजार और फोर्थ फ्लोर का 14 हजार रुपये है। एक कमरे में दो बेड और एक बेड के हिसाब से किराया दिया जाता है।
#WATCH | Delhi | Satya Niketan PG building collapse | Rescue operation ongoing. NDRF and Fire Department teams at work at the collapse site. pic.twitter.com/I64JVdaCVb
— ANI (@ANI) September 6, 2026
सिर्फ पतली गलियों से कमरों तक पहुंच
बिल्डिंग में कमरों तक पहुंचने के लिए पतली-पतली गैलरी हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, आग लगने या बिल्डिंग गिरने जैसी आपात स्थिति में यहां कोई दूसरा एग्जिट गेट नहीं है। हादसे के बाद अब पुलिस और बचाव एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों की तलाश और राहत अभियान में जुटी हुई हैं।
Read More:


[…] सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे… […]