HomeBreaking Newsअफवाहों पर लगा विराम, बादशाह से अलग होने पर पहली बार खुलकर...

अफवाहों पर लगा विराम, बादशाह से अलग होने पर पहली बार खुलकर बोलीं ईशा रिखी

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने पहली बार कन्फर्म किया है कि वह रैपर-सिंगर बादशाह से अलग हो गई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों अलग हो गए हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक तमाशा नहीं बनाना चाहतीं।

ईशा रिखी ने एक इंटरव्यू में कहा, “कहने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती। यह सब अतीत में है और मैं अपनी जिंदगी के इस अध्याय को सम्मान के साथ खत्म करना चाहती हूं।”

ईशा ने कहा, “मैं सार्वजनिक तौर पर अपनी निजी जिंदगी का तमाशा नहीं बनाना चाहती। मैं लोगों के सामने अपने निजी रिश्ते की गंदगी नहीं फैलाऊंगी, क्योंकि मैं ऐसी नहीं हूं।”

जब बादशाह के साथ मौजूदा रिश्तों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “यह बहुत जटिल है। मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं, जब मैं इस बारे में पूरी तरह बात कर सकूं। जब मुझमें सभी सवालों का सामना करने और उनके जवाब देने की ताकत होगी। लेकिन अभी मैं ऐसी लड़ाई लड़ रही हूं।”

ईशा ने कहा, “मैं सिर्फ इसलिए कड़वी इंसान नहीं बनना चाहती, क्योंकि मेरे साथ कुछ खराब चीजें हुईं। लेकिन मुझे पता है कि मुझे ठीक होने में काफी समय लग सकता है।”

सोशल मीडिया पर तलाक का ऐलान

रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपनी गुपचुप शादी के सिर्फ़ पांच महीने बाद सोशल मीडिया पर अलग होने का ऐलान किया है।

बादशाह ने लिखा, “हमारा यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। इस मुद्दे पर हमारा यह पहला और आखिरी बयान है, इसलिए हमारी रिलेशनशिप को लेकर आगे कोई अंदाजा न लगाया जाए।” ईशा रिखी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही बयान शेयर किया है।

READ MORE: पुतिन का ऐलान, यूक्रेन पर 3 दिन तक नहीं होगा कोई हमला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments