HomeBreaking Newsछत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से गुस्से में आए रितेश देशमुख, बाबा...

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से गुस्से में आए रितेश देशमुख, बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी…

मराठा इतिहास के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर दिए गए एक बयान ने हाल ही में नया विवाद खड़ा कर दिया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री(Baba Dhirendra Shastri) जिन्हें आमतौर पर बागेश्वर बाबा के नाम से जाना जाता है ने नागपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़ा एक प्रसंग साझा किया जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई।

अपने बयान में शास्त्री ने कहा था कि लगातार युद्धों और संघर्षों के कारण शिवाजी महाराज थक गए थे और उन्होंने अपना मुकुट समर्थ रामदास के चरणों में रखकर उनसे राज्य संभालने का आग्रह किया। इस टिप्पणी को कई लोगों ने ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत बताते हुए आलोचना की।

रितेश देशमुख ने किया विरोध 

इस मुद्दे पर अभिनेता रितेश देशमुख की प्रतिक्रिया भी सामने आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर मराठी भाषा में अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा कि शिवाजी महाराज जैसे पूजनीय व्यक्तित्व के बारे में गलत या भ्रामक बातें कहना अस्वीकार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के प्रयास उनकी महान विरासत को कम नहीं कर सकते।

बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी 

विवाद बढ़ता देख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सफाई देते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया और उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह संतों के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहते थे न कि शिवाजी महाराज का अपमान।

गौरतलब है कि यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब रितेश देशमुख अपनी आगामी फिल्म Raja Shivaji को लेकर भी सुर्खियों में हैं जिसमें वह स्वयं शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें : ठनठनिया कालीबाड़ी में PM मोदी की सादगी ने जीता लोगों का दिल, पूजा से पहले खुद जाकर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments