Punjab Police Transfer: दिवाली से ठीक एक दिन पहले पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है। सरकार की ओर से जारी लिखित आदेश के तहत 7 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के मुताबिक, कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

जतिंदर कुमार जैन और अनीता पुंज को अतिरिक्त जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार, जतिंदर कुमार जैन को रेलवे के स्पेशल DGP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, अनीता पुंज को ह्यूमन राइट्स के स्पेशल DGP की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती
प्रमोद भान को AGTF का स्पेशल DGP नियुक्त किया गया है। MF फारूकी को स्टेट आर्म्ड पुलिस, जालंधर कैंटोनमेंट के स्पेशल DGP की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, अमित प्रसाद को काउंटर इंटेलिजेंस का स्पेशल DGP बनाया गया है।
जी नागेश्वर राव और गौतम चीमा को भी अहम पद
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत जी नागेश्वर राव को प्रोविजनिंग का स्पेशल DGP नियुक्त किया गया है, जबकि गौतम चीमा को ADGP लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इस फैसले के बाद पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।
Read More:
दिवाली और छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, इस साल चलेंगी 18 हजार स्पेशल ट्रेनें


[…] पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 सीनियर IPS … […]