HomeBreaking Newsनशे के खिलाफ CIA टीम का बड़ा एक्शन, 300 ग्राम हेरोइन के...

नशे के खिलाफ CIA टीम का बड़ा एक्शन, 300 ग्राम हेरोइन के साथ सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, महिला साथी भी दबोची गई

Punjab Drug Smuggling Case: पंजाब पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में तरनतारन जिले में CIA स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना खालड़ा में तैनात सब-इंस्पेक्टर एवं इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर साहिब सिंह और उसकी महिला साथी को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन, 1 लाख 27 हजार रुपये की ड्रग मनी और एक कार बरामद की गई है।

खुफिया सूचना पर हुआ एक्शन

SSP तरनतारन सुरिंदर लांबा के मुताबिक CIA स्टाफ ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर खाकी की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने महिला साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

पाकिस्तान से आने वाली खेप से जुड़े होने का शक

जांच में यह भी सामने आया है कि गांव मज्जूपुर निवासी साहिब सिंह के पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आने वाली हेरोइन को ठिकाने लगाने वाले गिरोह से सीधे संबंध होने की आशंका है। आरोप है कि वह पाकिस्तान से मंगवाई गई हेरोइन को आगे सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व SP (I) रिपुतपन सिंह ने किया।

महिला साथी के जरिए चलता था नेटवर्क

पुलिस के अनुसार साहिब सिंह ने नशे के इस कारोबार के लिए एक महिला को अपने साथ रखा हुआ था। छापेमारी के दौरान दोनों को काबू कर लिया गया। बरामद हेरोइन और ड्रग मनी को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है।

7 साल से खालड़ा क्षेत्र में रहा तैनात

पुलिस जांच के मुताबिक साहिब सिंह करीब सात साल पहले अपनी तैनाती थाना खालड़ा में करवाकर आया था। दो साल पहले उसका तबादला खेमकरण हुआ था, लेकिन बाद में वह दोबारा खालड़ा लौट आया। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क और इस मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी की जा रही है।

Read More:

पंचकूला पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स भट्टी में की नष्ट, नशा तस्करों की उड़ी नींद!

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments