HomeBreaking NewsDA मामले को लेकर आज कर्मचारियों की याचिका पर हाईकोर्ट में अहम...

DA मामले को लेकर आज कर्मचारियों की याचिका पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, पंजाब सरकार के तीन मंत्री करेंगे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Punjab DA Issue: पंजाब में कर्मचारियों के DA (महंगाई भत्ते) का मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले को लेकर कर्मचारियों ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एक और याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। कर्मचारियों की ओर से डीए से जुड़े मामले में अपना पक्ष रखा जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुका है मामला

कर्मचारियों के डीए का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। पंजाब सरकार भी इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख कर चुकी है और डीए को लेकर अपना पक्ष शीर्ष अदालत के सामने रख चुकी है। ऐसे में आज होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई को भी अहम माना जा रहा है।

तीन मंत्री करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

इसी बीच पंजाब सरकार के तीन मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और बलजीत कौर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान सरकार के मंत्री डीए के मुद्दे पर स्थिति साफ कर सकते हैं और कर्मचारियों से जुड़े इस विवाद को लेकर सरकार का पक्ष सामने रखेंगे।

कर्मचारियों के साथ खड़ी है सरकार

पंजाब सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि वह कर्मचारियों के साथ खड़ी है। अब हाईकोर्ट में सुनवाई और मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच डीए मामले को लेकर सरकार की ओर से क्या स्पष्टता सामने आती है, यह देखना होगा।

Read More:

दिल्ली में UCC की पहली बैठक आज, 13 मैरिज एक्ट की जगह बंगाल में आएगा एक कानून, लिव-इन और बहुविवाह पर भी बड़ा बदलाव

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments