प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया। उन्होंने इस घटना को दुखद बताया और जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
The collapse of a building at Satya Niketan, Delhi is distressing. Condolences to those who lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of the injured. Authorities are working at the site and assisting those affected in the mishap: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 6, 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस घटना में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
‘सत्य निकेतन में इमारत का गिरना दुखद है’
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत का गिरना दुखद है। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।” उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की भी प्रार्थना की और कहा कि अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हादसे से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।
इमारत गिरने से 9 लोगों को बचाया गया, 3 की मौत
ताज़ा जानकारी के अनुसार, सत्य निकेतन मार्केट में इमारत गिरने से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इमारत गिरने के बाद अधिकारी लगातार बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
पीएम मोदी ने कहा, “अधिकारी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं और हादसे से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।” प्रधानमंत्री का यह बयान तब आया जब इमारत गिरने के बाद सत्य निकेतन में बचाव दल अपना काम जारी रखे हुए थे।

