सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग में खोपड़ी मिली। यात्री का दावा था कि यह एक बंदर की खोपड़ी है। यात्री को दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ़्लाइट पकड़नी थी। प्लेन में चढ़ने से पहले हुई सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान, CISF के कर्मचारियों को यात्री के हैंडबैग में एक संदिग्ध चीज़ दिखी, जिसके बाद उसकी बारीकी से जांच की गई।
हैंडबैग में छिपाई खोपड़ी
सिक्योरिटी स्क्रीनिंग के दौरान, CISF कर्मचारियों को यात्री के हैंडबैग में छिपाई गई एक खोपड़ी मिली। पूछताछ करने पर यात्री ने CISF को बताया कि मिली हुई खोपड़ी एक बंदर की है। आखिरकार यात्री को लोकल पुलिस के हवाले कर दिया गया और मिली हुई खोपड़ी को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि चूंकि यह मामला वाइल्डलाइफ़ से जुड़ा है, इसलिए वाइल्डलाइफ़ (प्रोटेक्शन) एक्ट, 1972 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी।
पुलिस और संबंधित विभाग अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यात्री को यह खोपड़ी कहां से मिली और इसे दिल्ली से हैदराबाद ले जाने का मकसद क्या था।
READ MORE:रूस ने पहली बार भारत से मंगाया पेट्रोल, यूक्रेन के हमलों के कारण ईंधन की कमी

