HomeBreaking NewsNCPA कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सैलरी में ₹7,250 की मासिक बढ़ोतरी, जानें अब...

NCPA कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सैलरी में ₹7,250 की मासिक बढ़ोतरी, जानें अब सालाना कितना मिलेगा बोनस…

महाराष्ट्र(Maharashtra) में नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) के कर्मचारियों को नए वेतन समझौते के तहत बड़ी राहत मिली है। अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ और NCPA प्रबंधन के बीच हुए समझौते के मुताबिक कर्मचारियों की मासिक सैलरी में ₹7,250 की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा हर कर्मचारी को सालाना ₹50,000 बोनस भी मिलेगा।

आपको बता दें कि यह वेतन समझौता चार साल के लिए लागू रहेगा। इसकी अवधि 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2028 तक तय की गई है। समझौता बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के नेतृत्व में पूरा हुआ।

NCPA के साथ संगठन का तीसरा समझौता

रविंद्र चव्हाण के मुताबिक, NCPA प्रबंधन और कामगार संगठन के बीच यह तीसरा वेतनवृद्धि समझौता है। उनका कहना है कि संगठन लंबे समय से कर्मचारियों के वेतन, अधिकारों और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर काम करता रहा है। उनके मुताबिक नया समझौता इसी कोशिश का सफल परिणाम है।

संगठन ने यह भी दावा किया है कि पहले NCPA के अधिकतर कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व मुंबई लेबर यूनियन करती थी। बाद में संगठनात्मक प्रयासों के जरिए कई सदस्यों को अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ से जोड़ा गया। इसके बाद औद्योगिक न्यायालय में हुई कानूनी प्रक्रिया के आधार पर संघ ने खुद को सबसे बड़ी और एकमात्र प्रमाणित कामगार यूनियन बताया है।

हस्ताक्षर कार्यक्रम में अधिकारी रहे मौजूद

समझौते के दौरान हुए हस्ताक्षर कार्यक्रम में NCPA की ओर से अध्यक्ष संटूक, निदेशक फ्रेडी तलाठी, तकनीकी निदेशक काळे और HR महाप्रबंधक व्हिन्सेंट डिसूजा मौजूद रहे। वहीं कामगार संगठन की ओर से महासचिव साई साटे, उपाध्यक्ष प्रशांत वर्तक समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : ‘गुड्डू-मुन्ना’ का फिर दिखा भौकाल, सीटीमार डायलॉग्स से भरपूर है ‘मिर्जापुर द मूवी’…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments