HomeBreaking Newsपंचकूला में भारी बारिश का कहर! खटौली नदी का पुल टूटा, पुलिस...

पंचकूला में भारी बारिश का कहर! खटौली नदी का पुल टूटा, पुलिस ट्रेनिंग कैंप का पुल भी बहा, युवक लापता

Khatoli River Bridge Collapses: हरियाणा के पंचकूला में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। बरवाला कस्बे में खटौली नदी पर बने पुल का बड़ा हिस्सा टूट गया। वहीं, श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा के पास स्थित पुलिस ट्रेनिंग कैंप का पुल भी तेज पानी के बहाव में बह गया। लगातार बारिश के कारण इलाके में हालात बिगड़ गए हैं।

नाले में बहे दो युवक

बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव में दो युवक नाले में बह गए। इनमें से एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दूसरे का रात आठ बजे तक कोई पता नहीं चल सका। लापता युवक की पहचान राजीव कॉलोनी निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है।

राजेश की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

रेस्क्यू टीमों ने राजेश कुमार की तलाश तेज कर दी है। टीमें आसपास के इलाकों के साथ-साथ पानी के तेज बहाव वाले हिस्सों में भी खोज अभियान चला रही हैं। भारी बारिश और बरसाती नालों में लगातार बढ़ रहे जलप्रवाह के कारण बचाव दलों के सामने भी चुनौती बनी हुई है।

कालका में भी बारिश से नुकसान

पंचकूला के कालका इलाके में भी भारी बारिश का असर देखने को मिला। सुखना नदी के तेज बहाव में पुल का एक हिस्सा बह गया। इसके अलावा तीन मकान ढह गए हैं, जबकि कई अन्य मकानों पर भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क

बढ़ते जलस्तर और बरसाती नालों के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है। प्रशासन की ओर से कुछ रास्तों को बंद किए जाने के बाद लोगों को आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने की स्थायी समाधान की मांग

पुल टूटने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुल की जल्द जांच करवाने और मजबूत व स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में भारी बारिश के दौरान ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो।

Read More:

‘होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका…’, ट्रंप ने मैप दिखाकर कर दिया बड़ा दावा, भड़का ईरान

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments