HomeBreaking Newsहिमाचल पुलिस में 2027 में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 14 HPS...

हिमाचल पुलिस में 2027 में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 14 HPS अधिकारी होंगे रिटायर, जानें कौन-कौन लिस्ट में शामिल

Himachal Police: हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में वर्ष 2027 में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा। अगले साल विभाग के 17 वरिष्ठ अधिकारी रिटायर होंगे। इनमें तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी और 14 हिमाचल पुलिस सेवा (HPS) व तकनीकी सेवा से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। गृह विभाग ने सभी अधिकारियों की रिटायर्ड डेट्स को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इनके रिटायर होने के बाद पुलिस विभाग के कई अहम पदों पर नई नियुक्तियों का रास्ता साफ होगा।

NCB महानिदेशक अनुराग गर्ग जुलाई में होंगे रिटायर

अधिसूचना के अनुसार, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक पद पर तैनात वर्ष 1993 बैच के IPS अधिकारी अनुराग गर्ग 31 जुलाई, 2027 को रिटायर होंगे।

दो IPS अधिकारियों की भी दिसंबर में विदाई

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय जांच ब्यूरो के कोलकाता जोन में संयुक्त निदेशक पद पर तैनात वर्ष 1995 बैच के IPS अधिकारी एन वेणुगोपाल और हमीरपुर में संचार एवं तकनीकी सेवाओं के महानिरीक्षक डा. डीके चौधरी 31 दिसंबर, 2027 को रिटायर होंगे।

SP चंबा विजय कुमार 30 अप्रैल को होंगे रिटायर

31 मार्च, 2027 को एएसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं शिमला सुनील दत्त, एएसपी नूरपुर धर्म चंद, कमांडेंट होमगार्ड्स मुख्यालय शिमला भोपिंदर सिंह बरागटा और डीएसपी एवं परियोजना सुरक्षा अधिकारी बीबीएमबी तलवाड़ा जतिंद्र कुमार रिटायर होंगे। इसके बाद 30 अप्रैल को एसपी चंबा विजय कुमार की सेवाएं भी पूरी हो जाएंगी।

मई और जून में भी कई अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त

31 मई को एएसपी प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा बबिता राणा और डीएसपी तृतीय आइआरबी पंडोह ओमप्रकाश रिटायर होंगे। वहीं, 30 जून को कमांडेंट प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा भूपिंदर सिंह नेगी और एएसपी एसडीआरएफ मंडी खजाना राम रिटायर होंगे।

अगस्त और सितंबर में इन अधिकारियों की होगी विदाई

31 अगस्त को डीएसपी मुख्यालय हमीरपुर मदन लाल धीमान रिटायर होंगे। इसके बाद 30 सितंबर को एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं हमीरपुर राजेश वर्मा की सेवाएं पूरी होंगी।

नवंबर में तीन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति

30 नवंबर को एएसपी तृतीय आइआरबी पंडोह सोमदत्त, एएसपी सोलन रमेश कुमार और एएसपी तृतीय आइआरबी पंडोह हेमंत कुमार रिटायर होंगे। इन अधिकारियों की रिटायर के साथ विभाग में कई पद खाली होंगे, जिन पर नई नियुक्तियों की संभावना बनेगी।

Read More:

पंजाब में FBI का मोस्ट वॉन्टेड गिरफ्तार, $6,00,000 के SNAP घोटाले में मंजीत सिंह बेदी जालंधर में पकड़ा गया

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments