HomeBreaking Newsजुगाड़ की लिफ्ट बनी जानलेवा! गर्दन फंसने से शख्स की मौत, बुक...

जुगाड़ की लिफ्ट बनी जानलेवा! गर्दन फंसने से शख्स की मौत, बुक डिपो में करता था काम

पिंजौर-नालागढ़ रोड(Haryana) पर स्थित लोहगढ़ मार्केट में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक स्टेशनरी की दुकान में सामान ऊपर पहुंचाने के लिए इस्तेमाल की जा रही लिफ्ट में फंसने से 47 वर्षीय कर्मचारी की जान चली गई। मृतक की पहचान खड़ा पत्थर कॉलोनी निवासी संजय उर्फ संजू के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, संजय लोहगढ़ मार्केट के राजपाल बुक डिपो में काम करते थे।

दुकान में ग्राउंड फ्लोर से ऊपरी मंजिलों तक स्टेशनरी का सामान ले जाने के लिए एक लिफ्ट लगी हुई थी। बताया गया है कि यह लिफ्ट चारों तरफ से खुली थी। बुधवार शाम करीब चार बजे संजय सामान लेकर इसी लिफ्ट से पहली मंजिल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी गर्दन ऊपर बने लेंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि वह लिफ्ट के अंदर ही बेसुध हो गए।

पहले ले जाया गया निजी अस्पताल 

हादसे के तुरंत बाद दुकान के कर्मचारियों और मालिक गुलशन ने संजय को इलाज के लिए पिंजौर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें सेक्टर-6 अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद संजय को मृत घोषित कर दिया।

जांच में रही ले जाया गया पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, उन्हें बुक स्टोर के एक कर्मचारी के लिफ्ट में हादसे का शिकार होने की जानकारी मिली थी।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। साथ ही लिफ्ट की बनावट और उसकी सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी थी या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : फाइटर के बाद पायलट के रूप में मिली नई पहचान, कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने जॉइन की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments