HomeCurrent Newsहरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

प्रशासन में बदलाव : हरियाणा सरकार ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 15 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की घोषणा की है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

नए मंडल आयुक्त

सरकार ने रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल का आयुक्त नियुक्त किया है। वहीं संजय जून को फरीदाबाद मंडल का आयुक्त बनाया गया है। उनके पास मेवात विकास एजेंसी, नूंह के चेयरमैन का अतिरिक्त दायित्व भी रहेगा। राजीव रतन को करनाल मंडल का आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा धीरेंद्र खड़गटा को नगर निगम फरीदाबाद का आयुक्त और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का CEO नियुक्त किया गया है।

जिलों में नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल के तहत सचिन गुप्ता को रोहतक का उपायुक्त (DC) बनाया गया है। उन्हें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) रोहतक के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। अपराजिता को कैथल का उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि सत्येंद्र दहिया को नगर निगम रोहतक का आयुक्त और हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का निदेशक बनाया गया है।

अतिरिक्त प्रभार

पंकज यादव को हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण के चेयरपर्सन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। समवर्तक सिंह खंगवाल को सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग में अतिरिक्त सचिव और निदेशक नियुक्त किया गया है। सलोनी शर्मा, गौरव चौहान और अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न विभागों में अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं।

HCS अधिकारियों की नियुक्ति

HCS अधिकारियों में अभिनव सिवाच को बहादुरगढ़ का SDO (Civil) बनाया गया है। तरुण कुमार पवारिया को महेंद्रगढ़ का अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं सुशील कुमार-4 को जिला परिषद एवं DRDA, यमुनानगर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। सरकार ने नगर निगम फरीदाबाद और रोहतक के आयुक्त पदों को भी वरिष्ठ स्केल IAS अधिकारियों के समकक्ष दर्जा देने का फैसला किया है।

Read More  भारतीय दूतावास ने थाईलैंड यात्रा के लिए जारी की नई एडवाइजरी, यात्रियों को ₹57,446 नकद रखना अनिवार्य

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments