HomeBreaking Newsदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में फरार मालिक हरिराम बंसल राजस्थान के भिवाड़ी...

दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में फरार मालिक हरिराम बंसल राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार

दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी इमारत के मालिक हरिराम को राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ लिया गया है। उसे पकड़ने के लिए 10 टीमों के साथ कई राज्यों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था।

इमारत गिरने के बाद हरिराम के गायब हो जाने पर दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ ‘लुक आउट सर्कुलर’ (LOC) जारी किया था। फिलहाल गुप्ता से पूछताछ की जा रही है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है और 12 लोगों को बचाया गया है, बचाव कार्य अभी भी जारी है।

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सोमवार को कई अधिकारियों को सस्पेंड भी किया है, जिनमें साउथ ज़ोन के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और एक जूनियर इंजीनियर शामिल हैं।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में स्थित दशकों पुरानी पांच मंजिला इमारत में लड़कों का पीजी (PG) चल रहा था। रविवार को मरम्मत के काम के दौरान यह इमारत ढह गई। अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बचाव अभियान जारी है।

 

READ MORE: Eastern Peripheral Expressway Accident: UP में भीषण हादसा, 13 की मौत, 32 लोगों से भरी पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments