HomeBreaking Newsधौलाना की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप, आसमान में...

धौलाना की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप, आसमान में छाया धुएं का गुबार, मौक पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

हापुड़ के धौलाना(Dhaulana) थाना क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र फेस-वन में मंगलवार को केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इस हादसे में कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री से गुब्बार के साथ उठता काला धुआं दूर तक दिखाई देने लगा। घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को इस घटना की जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीमें

घटना की जानकारी मिलते ही धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया।

फैक्ट्री के अंदर केमिकल मौजूद होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। आग के तेजी से फैलने की वजह से आसपास के इलाके में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

एंबुलेंस भी बुलाई गई

धौलाना थाना प्रभारी अवनीश शर्मा के मुताबिक, पुलिस टीम को आग की सूचना मिलते ही मौके पर भेज दिया गया था। पुलिस ने हालात का निरीक्षण करने के बाद दमकल विभाग को तुरंत जानकारी दी। आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 108 एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल आग की इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल या हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग किस वजह से लगी इसका पता अभी नहीं चल पाया है। दमकल कर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सके।

यह भी पढ़ें : IIT मंडी में ‘जातिगत’ पोस्टर पर हंगामा, शूद्रों को लेकर लिखी ऐसी बात कि भड़क गए छात्र…

RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments