HomeBreaking Newsदिल्ली में CNG पर फिर महंगाई की मार! ₹3.89 बढ़े दाम, आज...

दिल्ली में CNG पर फिर महंगाई की मार! ₹3.89 बढ़े दाम, आज से नए रेट लागू 

दिल्ली(Delhi) में CNG इस्तेमाल करने वालों के लिए खर्च बढ़ गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। नई दरें 29 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में CNG अब 83.09 रुपये के बजाय 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी। कंपनी के मुताबिक, CNG की कीमत बढ़ाने के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की बढ़ती लागत प्रमुख कारण है।

जुलाई 2026 से पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए LNG की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर वैश्विक गैस बाजार पर पड़ा है। IGL के मुताबिक, संकट शुरू होने से पहले की तुलना में अंतरराष्ट्रीय LNG की कीमतें लगभग दोगुनी हो चुकी हैं। चूंकि CNG के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित LNG से पूरा किया जाता है इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बदलाव का असर घरेलू CNG की लागत पर भी पड़ रहा है।

लागत बढ़ने से लिया गया फैसला

IGL ने बताया कि लंबे समय से ऊंची बनी हुई LNG कीमतों के कारण गैस खरीदने की लागत में काफी इजाफा हुआ है। कंपनी का कहना है कि बढ़ी हुई लागत का पूरा भार ग्राहकों पर डालने के बजाय उसकी आंशिक भरपाई के लिए CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई है।

इस फैसले का असर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में CNG से वाहन चलाने वाले लोगों के मासिक खर्च पर पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय LNG बाजार में कीमतें और आपूर्ति की स्थिति आने वाले समय में कैसी रहती है इसका असर आगे CNG की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है।

यह भी पढ़ें : बाढ़ के बीच राहत की खबर, नेपाल से 149 भारतीय सुरक्षित लौटे, काठमांडू पहुंचे महाराष्ट्र…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments