CM Yogi Adityanath Mathura Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा पहुंचेंगे। सीएम योगी आज (गुरुवार को) दो दिन के प्रवास पर मथुरा पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनका वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है।
ब्रज को मिलेगी 977 करोड़ की सौगात
सीएम योगी अपने दौरे के दौरान ब्रज क्षेत्र को 977 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 540 करोड़ रुपये की 57 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, जबकि 437 करोड़ रुपये की 167 नई योजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे।
श्री स्वामी हरिदास ऑडिटोरियम का लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री स्वामी हरिदास ऑडिटोरियम का लोकार्पण भी करेंगे। इसके साथ ही पीएम आवास और सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां सौंपी जाएंगी। सीएम योगी का मथुरा-वृंदावन के संतों से मुलाकात का कार्यक्रम भी तय है।
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कामों की समीक्षा
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराएंगे। वह ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों की समीक्षा करेंगे और कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का दौरा व निरीक्षण भी करेंगे। इसके अलावा वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन और श्रीकृष्ण जन्मभूमि में पूजा-अर्चना करेंगे।
परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे
अधिकारियों के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इस दौरान कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें गीता शोध संस्थान में करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से तैयार श्री हरिदास सभाकक्ष का उद्घाटन भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि इस सभाकक्ष के प्रोजेक्ट की शुरुआत मथुरा की MP हेमा मालिनी ने की थी।
शुक्रवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजा
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार सुबह श्री कृष्ण जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे। जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव है, जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार कहा जाता है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पहले दिए थे निर्देश
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर खास निर्देश दिए थे। उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देने के साथ गणेश प्रतिमाओं की ऊंचाई निर्धारित करने के लिए भी कहा था।
Read More:
पाकिस्तान में 125 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़ा, भारत ने जताई नाराजगी, कहा- दोषियों पर हो कार्रवाई


[…] […]