पंजाब के बठिंडा स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026(Khedan Watan Punjab Diyan) के सीजन-4 की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समारोह में पहुंचकर खेल प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पंजाब की खेल प्रतिभा और सांस्कृतिक रंग दोनों देखने को मिले।
CM मान ने मंच पर पंजाबी गायक गुरदास मान का सम्मान करते हुए उनके पैर छुए और कुछ समय उनके साथ मंच पर बैठे। उन्होंने गुरदास मान के योगदान और बठिंडा से उनके जुड़ाव का भी जिक्र किया।
खिलाड़ियों को मिले सम्मान और इनाम
समारोह में CM मान ने पंजाब के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले अमृतसर के लवप्रीत सिंह और नाभा की हरजिंदर कौर को 50-50 लाख रुपये के चेक सौंपे। सरकार ने इस बार प्रतियोगिताओं के लिए कुल 12.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की है।




[…] […]