CM Mann Delhi Visit: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज गुरुग्राम की भोंडसी जिला जेल में बंद अपनी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात करेंगे। मौजूदा राजनीतिक और कानूनी घटनाक्रमों के बीच मुख्यमंत्री की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। जेल प्रशासन की अनुमति के बाद दोपहर बाद दोनों की मुलाकात होगी।
करीब एक बजे गुरुग्राम के लिए होंगे रवाना
भगवंत मान दिल्ली के कपूरथला हाउस से अपने विशेष काफिले के साथ करीब एक बजे गुरुग्राम के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह भोंडसी जेल पहुंचेंगे और जेल प्रशासन की अनुमति के अनुसार संजीव अरोड़ा से मुलाकात करेंगे।
23 मई को भी जेल पहुंचे थे मान और केजरीवाल
इससे पहले 23 मई 2026 को मुख्यमंत्री भगवंत मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अचानक भोंडसी जेल पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने जेल के भीतर बंद कमरे में करीब 20 मिनट तक संजीव अरोड़ा से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने कानूनी लड़ाई में पार्टी की ओर से उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिया था।
केस और जमानत पर हो सकती है चर्चा
आज की उच्चस्तरीय मुलाकात में संजीव अरोड़ा के मामले से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया और आगे दाखिल की जाने वाली जमानत याचिकाओं को लेकर चर्चा होने की संभावना है। राजनीतिक और कानूनी घटनाक्रम के बीच इस मुलाकात पर सभी की नजर रहेगी।
Read More:
एक्शन मोड में PM मोदी, आज शाम मंत्रियों के कामकाज की होगी समीक्षा, इन मंत्रालयों पर खास नजर


[…] […]
[…] […]